Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

यातायात पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी करेंगे बॉडी वार्न कैमरे का इस्तेमाल, होगी चालान की वीडियो रिकॉर्डिंग।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आज पुलिस उपायुक्त यातायात,वीरेंद्र विज IPS के निर्देशन में कार्य करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व श्रीमती सुरेन्द्र कौर HPS द्वारा यातायात पुलिस में तैनात सभी यातायात निरीक्षको/जोनल अधिकारियों को ट्रैफिक टावर में बॉडी वार्न कैमरे का इस्तेमाल करने बारे उचित दिशा- निर्देश दिए गए। इस दौरान मौजूद सभी यातायात निरीक्षकों और जोनल अधिकारियों को बॉडी बन कैमरे का इस्तेमाल करने बारे पूर्ण रूप से जानकारी देकर, उच्च अधिकारियों द्वारा जारी की गई एसओपी कॉपी भी सांझा की गई।

सभी यातायात निरीक्षकों और जोनल अधिकारियों को चालान करते समय बॉडी वार्न कैमरे का इस्तेमाल करते हुए चालान करने बारे दिशा- निर्देश दिए और किसी भी वाहन चालक के साथ चालान करते समय बहस न करने, मधुर व्यवहार के साथ अपना कार्य करने बारे भी दिशा- निर्देश दिए गए। चालान करने दौरान इन बॉडी वार्न कैमरे के इस्तेमाल से वाहन चालक और चौक चौराहे पर होने वाली गतिविधियों को भी रिकॉर्ड किया जाएगा। इन की गई सभी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित तरीके से रखा जाएगा ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन बॉडी वार्न कैमरे रिकार्डिंग से मदद ली जा सके।

Related posts

नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा शनिवार को

Ajit Sinha

इफ्को चौक फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक सिग्नल लाइट, ऑटो व टैक्सी के लिए पिक एंड ड्राप स्थानों की होगी व्यवस्था

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: मात्र डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होगी,गर्मियों को ध्यान में रखते हुए होगा रखरखाव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x