Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ट्रेन रिजर्वेशन के रिफंड से 300 रुपये कटने से नाराज दो भाइयों ने कार से रौंद कर ले ली युवक की जान, एक आरोपी अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में स्थित घरबरा गांव में ट्रेन का रिजर्वेशन रद्द कराने पर रिफंड के 300 रुपये काटने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों ने एक दुकानदार की कार से कुचल कर हत्या कर दी। दोनों ने पहले स्विफ्ट डिजायर कार से 80 की रफ्तार से दुकानदार को टक्कर मारी। फिर मदद के लिए चिल्ला रहे युवक पर दोनों ने कई बार कार चढ़ा दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। लोगों ने घायल को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये तस्वीर घरबरा गांव निवासी सतवीर शर्मा के बेटे नितिन शर्मा की है. जिसका गांव की मार्केट में ट्रेन के रिजर्वेशन और मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव निवासी नकुल और अरुण उर्फ छोटू ने वैष्णो देवी के लिए रिजर्वेशन कराई थी जिसे रविवार को दोनों ने रद्द करा दिया था। इस पर नितिन ने रिफंड से 300 रुपये काट लिए थे। इस दौरान दोनों युवक दुकान से चले गए,लेकिन अगले दिन दोनों आए और रिफंड अधिक काटने का आरोप लगाकर झगड़ा करने लगे। लोगों ने मामले को शांत करा दिया। दोनों भाई दुकानदार को देख लेने की धमकी देकर चले गए। फिर दोनों सुबह दोनों फिर दुकान पर पहुंचे, लेकिन नितिन नहीं मिला। नितिन कासना गया हुआ था। दोनों युवक उसे ढूंढते हुए कासना पहुंच गए। यहां दोनों ने नितिन से मारपीट की और पर्स व दो मोबाइल लूट लिए। मारपीट की जानकारी नितिन ने परिवार के लोगों को दी। ऐसे में वे दोनों युवकों के परिजनों को साथ लेकर कासना पहुंच गए। इस पर आरोपी युवक चले गए। नितिन बाइक लेकर वापस गांव की दुकान में आ गया। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि नितिन दुकान के पास पहुंचकर बाइक खड़ी करने लगा। इसी दौरान नकुल और अरुण स्विफ्ट डिजायर तेज रफ्तार में लाए और टक्कर मार दी। कार की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही होगी। टक्कर लगने से नितिन उछल कर गिर पड़ा। नितिन बचाव के लिए शोर मचाने लगा, लेकिन दोनों ने कई बार कार को आगे-पीछे कर नितिन को कुचल दिया। परिजनों का कहना है कि नितिन को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया कि कई बार कुचलने के कारण नितिन की रीढ़ व सिर की हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया था। साथ ही, आंत भी फट गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। थाना ईकोटेक-1 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी नकुल को पुस्ते के नजदीक बंद कंपनी के पास तिराहे से स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

Related posts

परिवारिक कलह से परेशान युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, नाजुक

Ajit Sinha

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और परिवारों को जोड़कर रखना आयोग की प्राथमिकता : रेणु भाटिया

Ajit Sinha

32000 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद, पंजाब में की जानी थी सप्लाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x