Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने अक्टूबर माह में छापामारी कर पांच कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने अक्टूबर माह के दौरान छापामारी कर पांच कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, तीन नई जांचें दर्ज की हैं तथा जांच की जा रही एक जांच में आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश सरकार से की है।ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो ने अक्टूबर माह के दौरान सरकार के आदेशों पर तीन नई जांचें दर्ज की तथा चार जांचें पूरी कर रिपोर्ट सरकार को भेजी, जिनमें से दो जांचों में आरोप सिद्ध नहीं हो पाए व एक जांच में मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण ब्यूरो द्वारा कार्यवाही नहीं की जा सकती तथा एक जांच में आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश सरकार से की है।
उन्होंने बताया कि इसी अवधि के दौरान जिन पांच कर्मचारियों को 14,000 रुपये से 30,000 रुपये तक की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,1988 के तहत मामले दर्ज किए गए उनमें दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, सेक्टर-49, गुरुग्राम के अनुबंध आधार पर कार्यरत सहायक लाइनमैन रविन्द्र को 30,000 रुपये, लोक निर्माण (भवन व सड़कें) विभाग, पटौदी, गुरुग्राम के कनिष्ठ अभियंता ईश्वर सिंह व एसडीसी आजाद सिंह को 25,000 रुपये तथा राजस्व विभाग, पलवल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय के मोटर लाइसेंस लिपिक गजेन्द्र व रजिस्ट्री लिपिक कुलदीप को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाना शामिल है। 

Related posts

सरस्वती पूजा कर मानव रचना ने मनाई बसंत पंचमी, छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फेरस मेगापोलिस सिटी के मामले में दिए आदेश, प्लाट धारक रजिस्ट्री करवाना चाहे या रिफंड उन्हें आप्सन दिया -चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने टेक इन्वेंट-2024 का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x