Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गोली और हथोड़ा कांड की तीसरे आरोपित सचिन को क्राइम ब्रांच -30 ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने आज एनआईटी क्षेत्र के अंतर्गत कल बड़खल चौक के समीप हुए हथोड़े और गोलीकांड के तीसरे आरोपित को अरेस्ट कर लिया हैं। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के आरोपितों के कब्जे से लोहे की रॉड,सेंट्रों कार और हथोड़ा बरामद किए हैं। अरेस्ट किए गए तीसरे आरोपित का नाम सचिन निवासी फ़तेह पुर चंदीला हैं। इस वारदात में दो आरोपितों को पुलिस ने वारदात के कुछ देर के बाद ही अरेस्ट कर लिया था। जिनके नाम प्रदीप व ललित निवासी फतेहपुर चंदीला, फरीदाबाद हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अभी तक के गहन पूछताछ में ये सामने आया हैं कि आरोपित सचिन ने पीड़ित मनीष निवासी फतेहपुर चंदीला, फरीदाबाद को जमीन पर लेटा कर पकड़ रखा था। लोगों में डर बैठने के लिए उसने ने ही हवाई फायरिंग की थी। और घटना स्थल से फरार हो गया था। इस सनसनीखेज वारदात के संबंध में एनआईटी थाना में आरोपित ललित , प्रदीप और सचिन के खिलाफ हत्या के प्रयास और अवैध हथियार फायरिंग करने जैसी कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। उसने ये भी बताया कि वह रेलवे से उतरने वाली सीमेंट का वितरण करने का कार्य करता हैं। उनका कहना हैं कि आरोपित ललित , प्रदीप व सचिन को अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और फिर से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथ गैस सिलेंडर से भरे 3 पिकअप गाड़ियों को थाना सेक्टर -65 , गुरुग्राम की टीम ने पकड़े है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अदालत ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन, उसके साथियों को भेजा, इन आरोपियों पर दो और मुकदमें दर्ज किए गए हैं।

Ajit Sinha

थाना सेक्टर -9 गुरुग्राम क्षेत्र में आज सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी-केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x