Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारतीय जनता युवा मोर्चा की नीति, अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रभाग के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की पहली बैठक- सूर्या

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नीति, अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रभाग के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की पहली बैठक 1 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोकसभा सांसद और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने नीति अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रभाग के उद्देश्यों और प्रासंगिकता पर अपना उद्बोधन देते हुए बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में यह पहली बार है कि सार्वजनिक नीति और शासन व्यवस्था पर आधारित एक समर्पित प्रभाग का गठन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया है।

सूर्या ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से स्वयं को शासन और नीति निर्माण से संबंधित गतिविधियों में शामिल हो कर अपनी कार्यक्षमता के विकास करने पर जोर देते हुए ज़मीनी स्तर पर आम जनता के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया । उन्होंने यह भी बताया कि विभाग नीतिगत विषयों पर नवीन विचारों और ज़मीनी स्तर से एकत्रित जानकारी एवं प्रतिक्रिया उपलब्ध करा कर सरकार की सहायता करेगा। पीआरटी शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा है जो संभाग की गतिविधियों का सुचारु रूप से क्रियान्वित किया जाना सुनिश्चित करते हैं। भाजयुमो के पीआरटी डिवीजन के राष्ट्रीय प्रभारी वरुण झावेरी ने विस्तार से जानकारी देते हुए पीआरटी डिवीजन के कार्यों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश राज्यों ने अब एक समर्पित पीआरटी प्रभारी नियुक्त किया है और अब उन्हें राज्य और जिला स्तर पर नीति विशेषज्ञों की टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। ये पहली बार है जब पार्टी को नीति निर्माण में सहायता के लिए संसाधनों से सुसज्जित पीआरटी डिविज़न का गठन किया गया है। पीआरटी डिविज़न द्वारा पार्टी के सहायता के लिए अनुभव के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और पेशेवरों की नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर राजू बिस्ता लोकसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव, भाजयुमो राष्ट्रीय टीम के सदस्य, भाजयुमो के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य इकाइयों के नीति अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रभागों के नव नियुक्त प्रभारी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद:केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने मानव रचना स्थित 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का भी किया शिलान्यास

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने कहा – देशभक्ति देश की शक्ति की रक्षा होती है, देश की शक्ति किसान हैं-देखें वीडियो

Ajit Sinha

गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली की केंद्रीय कारागारों की स्थिति, चुनौतियों और उसके समाधान पर की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x