Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

3 स्टेट की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नोएडा में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, संचालक समेत 15 से लड़के -लड़कियां अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दिल्ली, नोएडा और तेलंगाना क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आज नोएडा के थाना- 58 क्षेत्र और  सेक्टर- 63 में स्थित चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर रेड कर 15 लोगों को अरेस्ट  किया है, ये आरोपित बजाज, धनी व टाटा निजी इंश्योरेंस कंपनी  और लोन दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन चार्ज, जीएसटी, प्रोसेसिंग फीस वसूल कर ठगी करते थे फर्जी इंश्योरेंस के मामले में तेलंगाना में करीब तीन दर्जन मुकद्दमे दर्ज है जिनमे से कुछ मामले की जांच करते हुए तेलंगाना क्राइम ब्रांच ने यहाँ पंहुचकर संयुक्त कार्रवाई  की है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया है।
दिल्ली पुलिस की मिनी बस में भर कर ले जाए जा रहे ये लड़के -लड़कियां तेलंगाना के लोगों को कॉल करके अपने झांसे में लेते थे और नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर खोल कर फ्रॉड करके रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, प्रोसेसिंग फीस, इंशोरेंस के नाम से ठगी करते थे। इसी को लेकर साइबरा बाद थाने में 5 पांच मुकद्दमे दर्ज हुए जिसकी जांच करते हुए तेलंगाना क्राइम ब्रांच दिल्ली क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर नोएडा पंहुची और नोएडा साइबर सेल के साथ सेक्टर-63 स्थित चल रहे इस फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा जहां से इन सभी को अरेस्ट किया गया है। नरेश कुमार इंस्पेक्टर ऑफ साइबर सेल साइबराबाद कमिश्नरेट तेलंगाना हैदराबाद ने बताया कि उनके थाने में इसी महीने में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ जिसकी जांच करते हुए इनपुट के आधार पर हमारी टीम यहां पहुंची है। उनका कहना हैं कि उनके थाने 5 जबकि तेलंगाना में 32 केस दर्ज है। अबतक इनके द्वारा 15 से 20 लाख रुपए की ठगी की जा चुकी है। फर्जी कॉल सेंटर संचालक समेत 17 युवक व युवतियों को अरेस्ट किया गया है। 

Related posts

सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड की गुंडागर्दी, लाठी डंडों से पीट-पीटकर युवक को किया अधमरा,4 पकड़े गए- वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फॉरेन नेशनल के फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, एक भूटानी और 5 नाइजीरियाई नागरिक अरेस्ट।

Ajit Sinha

आईआईटीएफ, प्रगति मैदान में “सशक्ती” कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x