Athrav – Online News Portal
नोएडा

फैक्ट्री के बेसमेंट में दीवार गिरने से उसके नीचे दबे 2 मजदूरों की मौत, ठेकेदार और तीसरा मजदूर मौके से फरार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा से कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में स्थित सेक्टर- 2 में ए-35 स्थित फैक्ट्री के बेसमेंट में दीवार गिरने से 2 मजदूर उसके नीचे दब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। घटना के बाद मौके से ठेकेदारों और एक अन्य मजदूर जो वहां काम कर रहे थे,से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नोएडा के ए-35 सेक्टर दो स्थित बेस्ट चॉइस इंटरप्राइजेज कंपनी के बेसमेंट में कुछ निर्माण कार्य किया जा रहा था ये काम बिल्डिंग मालिक के गुरप्रीत सिंह लेखी करवा रहे थे और इस काम का ठेका राजू नाम के ठेकेदार को दिया हुआ था। इस निर्माण कार्य में बेसमेंट में तीन मजदूर सरिया बांधने का काम कर रहे थे। उसी समय एक निर्माणाधीन भी दीवार उन पर आ गिरी, इसके नीचे दो मजदूर दब गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। राजेश नाम के गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मजदूरों को निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया.एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है और यहां पर निर्माण कार्य राजू नाम का ठेकेदार करा रहा था। वही इन तीन मजदूरों को लेकर यहां आया था, दीवार गिरने से तीन में से दो मजदूरों की मौत हो गई,जिनमें एक की पहचान आलोक वत्स निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई,दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. घटना के बाद से राजू नाम का ठेकेदार और तीसरा मजदूर मौके से फरार हो गए। कंपनी में काम करने वाले गार्ड राजेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर फरार ठेकेदार और मजदूर की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

Related posts

दो लाख रुपये नकद व सौ गज प्लाट की सुपारी देकर कराई गई थीअधिवक्ता फतेह मोहम्मद खान की हत्या, मुठभेड़ -देखें वीडियो   

Ajit Sinha

महत्वाकांक्षी परियोजनाएं को पूरा करने के लिए यमुना प्राधिकरण में पेश किया गया 9992 करोड़ रिकॉर्डतोड़ बजट

Ajit Sinha

हवाई रेस्टोरेन्ट जमीन पर, आप भी उठाए प्लेन के अंदर का दीदार कर, लजीज़ व्यंजनों का लुत्फ-जानने के लिए जरूर पढ़े 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x