Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने निर्देश पर सड़कों पर मौजूद लगभग 2000 पुलिस कर्मी ने प्रेजेंस डे मनाया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के दिशा- निर्देश पर आज फरीदाबाद शहर भर में अलग -अलग जगहों पर नाकाबंदी कर पुलिस प्रेजेंस डे मनाया गया। जिसके मद्देनजर सभी अधिकारी, थाना अध्यक्ष, क्राइम ब्रांच ने नाके लगाकर सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी दिखाई है। चेकिंग के दौरान डीसीपी, एसीपी, इंस्पेक्टर सहित लगभग 2000 जवान सड़कों पर मौजूद रहे। चेकिंग अभियान के दौरान अपराधियों की धरपकड़ के लिए आमजनों  को सचेत रहकर संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के साथ- साथ पुलिसकर्मियों ने लोगों को साइबर ठगी के प्रति भी जागरूक किया। 

घरों तथा वाहनों की चोरी पर नियंत्रण करने के लिए पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को जागरूक करते हुए उन्हें अपने घरों में सीसीटीवी कैमरा तथा वाहनों में जीपीएस व अन्य एंटी थेफ्ट इक्विपमेंट लगवा कर उनकी निगरानी करने के बारे में बताया। नागरिकों से अपने आसपास के एरिया में रह रहे संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों पर निगरानी रखकर पुलिस को सूचित करने बारे जागरूक किया गया।

इस दौरान तीनों महिला थाना की पुलिस ने अपने अपने एरिया में सड़कों पर मौजूद रही उन्होंने सड़कों पर मौजूद महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराध के बारे में जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस प्रेजेंस डे मनाया गया है सभी थाना क्षेत्रों में नाके लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एक तरफ जहां सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी से अपराधियों के भी पसीने छूटेंगे दूसरी तरफ नागरिकों में भी सुरक्षा का भाव पैदा होगा जिससे उनमें पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

Related posts

21 ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्कर अरेस्ट, गैंगस्टर को बेचते थे महंगे दामों में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, और मुख्यमंत्री बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा- लखन सिंगला।

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एडीजीपी सीआइडी अनिल राव ने कहा विदेशियों पर नजर रखे फरीदाबाद पुलिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x