Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में लिंगानुपात में आया सकारात्मक बदलाव, 2020 में लिंगानुपात बढ़कर हुआ 933

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : दिल्ली में 2020 के दौरान जन्म के दौरान लिंगानुपात दर बढ़कर 933 हो गया है| 2019 में ये आंकड़ा 920 था। अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय, दिल्ली सरकार के वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में वर्ष 2019 की तुलना में 2020 में लिंगानुपात दर में सकारात्मक वृद्धि हुई है।  इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि लिंगानुपात दर में हुई ये वृद्धि सामाजिक जागरूकता को दर्शाती है| ये बेहद ख़ुशी की बात है कि हमारा समाज शिक्षित हो रहा है और बच्चियों के महत्व को समझ रहा है। 

अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय, दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शिशु मृत्यु दर में भी 2019 की तुलना में गिरावट देखने को मिली है| 2019 में शिशु मृत्यु दर प्रति हज़ार 24.19 थी जबकि 2020 में ये घटकर 20.37 रह गई| उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिशु मृत्यु दर में आई इस गिरावट को हेल्थ-वर्कर्स के प्रयासों का नतीजा बताया| उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर में आई ये गिरावट दिल्ली के सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर होने का नतीजा है| श्री सिसोदिया ने आगे बताया कि दिल्ली में मातृ मृत्यु दर में भी कमी देखने को मिली है| 2019 में मातृ मृत्यु दर 0.55 थी जो 2020 में घटकर 0.54 प्रति हजार जन्म रह गई। दिल्ली में पब्लिक अवेयरनेस कैंपेन के भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।  दिल्ली में जन्म दर 2019 की तुलना में 18.35 प्रति हजार की तुलना में घटकर वर्ष 2020 में 14.85 प्रति हज़ार रह गई| वर्ष 2020 के दौरान, कुल 3,01,645 जन्म दर्ज किए गए, जबकि 2019 में यह 3,65,868 था। दिल्ली के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए शानदार बदलाव और सभी नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच से दिल्ली में मृत्यु दर में भी कमी देखने को मिली है।  आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में मृत्यु दर 7.29 के मुकाबले 2020 के दौरान घटकर 7.03 प्रति हजार रह गई है। 

Related posts

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर किया पलटवार।

Ajit Sinha

दिल्ली में हुई हिंसा में 4 बसें जलाई,100 निजी व्हीकल को जलाई और तोड़फोड़ की, पुलिस की बाइकें जलाई, क्राइम ब्रांच जांच करेंगी    

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सांसद बनने के बाद पहली बार वायनाड पहुंचीं प्रियंका, राहुल के साथ किया जनता का धन्यवाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x