Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ससुर पर यौन शोषण और पति पर मारपीट करने और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल का केस दर्ज।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दादरी कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर उत्पीड़न, ससुर पर यौन शोषण और पति पर मारपीट करने और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दहेज की मांग पूरी न होने पर इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपित ससुर को हिरासत में लिया। उसे छोड़ पर पीड़िता के परिजनो  का आरोप है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता के दबाव से आरोपित को छोड़ दिया गया।

दादरी थाने में पीड़िता के परिजनों के हंगामे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे आरोपित  ससुर पुलिस को हिरासत में है, उसे छोड़ें जाने का विरोध करते हुए पीड़िता के परिजन उसकी गिरफ्तारी माँग कर रहे है।  दादरी थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार आगरा निवासी पीडि़ता की शादी 21 फरवरी 2018 को सेक्टर 40 ग्रेटर नोएडा निवासी सुभाष चौधरी  पुत्र गप्पू उर्फ गौरव चौधरी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के फेरों पर ही ससुरालियों ने पांच करोड़ रुपयों की मांग रखी थी। सामाजिक लोगों के दबाव के चलते वह शादी कर उसे ससुराल ले आए। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद रिसेप्शन पर पहुंचे भाई के साथ भी ससुरालियों ने अभद्रता की। आरोप है कि पति ने हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की बात रखी, जिसका खर्चा मायके से पिता ने दिया। ससुरालियों ने उसके सारे जेवरात बेच डाले। पीडि़ता के पति गप्पू उर्फ गौरव चौधरी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो तक बना डाली और दहेज की मांग पूरी न होने पर इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी दी। जब की उसके ससुर सुभाष चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लगातार उत्पीड़न के बीच वर्ष 2018 में पीडिता गर्भवती हो गई। इस बात का पता चलते ही ससुराल वालों ने लात घूंसों से बहुत मारा जिससे उसका गर्भपात हो गया. इसके मानसिक रूप से टूट चुकी पीडिता ने अपना ससुराल छोड़ दिया। बीते  18 अगस्त 2021 को जरूरी बात करने के लिए घर से बाहर अकेले बुलाया। जब वह आई तो उसको गाड़ी में बैठा कर चल दिया। रास्ते में दो अज्ञात लोगों को बैठा लिया और पीड़िता की इतनी पिटाई की कि वह बेहोश हो गई। उसके बाद दादरी क्षेत्र के बील अकबरपुर के जंगलों में फेंक कर चले गए। होश में आने पर राहगीरों की मदद से दादरी के सरकारी अस्पताल पहुंची। सूचना पाकर वहां से मायके वाले साथ लेकर गए और पीड़िता के पति गप्पू उर्फ गौरव, ससुर सुभाष चौधरी, सास सुमित्रा, ननद सुरभी व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी नितिन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ धारा 498 ए, 307, 308, 323, 325, 377, 376, 511 आई.पी.सी. एव 3/4 डी.पी. एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को आरोपित ससुर सुभाष चौधरी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

महिला प्यार से अपने घर ले जाती हैं, फिर अपने साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनवाती हैं फिर मांगती हैं 20 लाख, 4 अरेस्ट। 

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो , पंचकूला की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में आज महिला एएसआई लाजवंती के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स स्क्वाड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम ने 368 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्करों को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x