Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: सहकारिता मंत्री ने जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में 15 में से 13 शिकायतों का किया मौके पर समाधान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने आज पलवल में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में आई 15 में से 13 शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया। साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सडक़ें) विभाग के खिलाफ ठेकेदार की बकाया बिलों की जांच अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपी।सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आम जन की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरता से लें। प्राथमिकता के आधार पर लोगों की शिकायतों का समाधान करें। यह अधिकारियों का दायित्व बनता है, जिसे ईमानदारी से निभाना चाहिए।

शिकायतों की सुनवाई करते हुए सहकारिता मंत्री ने शिकायतकर्ता लक्ष्मीनारायण शिकायत की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी। शिकायतकर्ता ने ठेकेदार के रूप में पार्क व पुलिया निर्माण के बकाया बिलों का भुगतान करवाने की मांग की। समय पर भुगतान न करने पर सहकारिता मंत्री ने विभागीय अधिकारी से जवाब मांगा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश देते हुए पूर्ण जांच अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपी । इस दौरान पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष चरण तेवतिया, पूर्व विधायक रामरतन, उपायुक्त कृष्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल आदि गणमान्य व्यक्ति तथा अधिकारीगण मौजूद थे।  

Related posts

बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामलों को लेकर फरीदाबाद पुलिस की एडवाइजरी-जॉइंट सीपी राजेश दुग्गल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई को : सीजेएम सुकिर्ती गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नायब तहसीलदार, कर्मचारी, क्रेता और विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज:विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x