Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा: समाज के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए मनीष शर्मा को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट                                                                    
मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की मथुरा युवा प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा जन्मदिन पर श्री राधाकृष्ण वृद्धा आश्रम में पहुंचकर वृद्ध माताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समिति की तरफ से मनीष शर्मा को समाज सेवा के लिए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। 
 
जन्मदिन मनाते हुए प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा ने कहा लोग आज होटल में जन्मदिन मनाते हैं उसका कोई महत्व नहीं है अगर किसी को जन्मदिन मनाना है तो ऐसे वृद्ध आश्रम ,विधवा आश्रम, अनाथालय में अपने जन्मदिन मनाने का महत्व अलग होता है। इसलिए आज मैंने वृद्धा आश्रम में  पहुंचकर अपना जन्मदिन वृद्ध माताओं के साथ मनाया है उन्हें भोजन वा सभी माताओं को साड़ी भेंट की है  वृद्ध माताओं के बीच में अपना जन्मदिन मना कर मुझे नए प्रकार की अनुभूति प्राप्त हुई है।  प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमेशा खुशियां बांटने से खुशी, हमारी खुशी दुगनी हो जाती है जब ऐसे बेसहारा लोगों के बीच में अपना जन्मदिन मनाते हैं और जन्मदिन में हम जो प्रसाद ऐसे लोगों को देते हैं उसके बदले में आशीर्वाद मिलता है उससे सभी की आत्मा तृप्त होती है और संतोष मिलता है हमारी टीम लगातार ऐसी जगहों पर समय समय पर कार्य करती रहती है।  अंतर राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने आशीर्वाद देते हुए कहा युवा ऐसे ही समाज के बीच है कार्य करते रहेंगे तो निश्चित तौर पर समाज अच्छी दिशा में जा रहा है आगे भी ऐसे ही काम करती रहेगी।  युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा हमारी टीम लगातार समाज के अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रही है आज उसी अलग अंदाज में जन्मदिन को मनाया गया है।  इस  अवसर पर राधा कृष्ण वृद्ध आश्रम की संचालिका डॉली शर्मा , युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, राजेश अग्निहोत्री, लक्ष्मी कांत शास्त्री, श्याम  गोस्वामी विनोद पांडे चंद्र कांत पांडे महेश शर्मा युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, वृंदावन महिला अध्यक्ष श्रीमती सुलेखा बंसल, प्रवीण मिश्रा, नीतू शर्मा महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री , महेश शर्मा , महेश दिवाकर , सुलेखा बंसल ,अनीता शर्मा ,नीलम शर्मा, देवकीनंदन शर्मा आदि उपस्थित रहे ।                   

Related posts

अमेठी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी, इसमें पति -पत्नी और दो बच्चे शामिल है।

Ajit Sinha

महिला सब इंस्पेक्टर अंजू बोली जब मेरा एसएचओ शोषण कर रहा हैं, ऐसे में मैं किसी और महिला की सुरक्षा कैसे कर पाउंगी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

मथुरा : आरओ प्लांट में काम करने वाले एक कर्मचारी की गला रेट कर हत्या, ह्त्यारा साथी घटना स्थल से फरार , जल्द पकड़े जाएगें, एसएसपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x