Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गोद प्रक्रिया स्कीम के तहत 12 बच्ची को लिया गोद, भेजा कोच्चि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त जितेंद्र यादव के कुशल प्रशासनिक मार्गदर्शन में जिला में बेहतर तरीके से कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक 12 वर्षीय एक लड़की को गोद लेकर केरल के कोच्चि शहर में भेजा गया है।यह जानकारी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने दी। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लड़की एक प्राइवेट एडॉप्शन संस्था में रह रही थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी  ने बताया कि इस बच्ची को सरकार द्वारा जारी गोद प्रक्रिया की हिदायतों के अनुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करके गोद दिलवाया गया है। उन्होंने बच्ची के परिजनों को शुभकामनाएं और बधाई भी दी। आपको बता दें जिला में कोई संस्थाएं बिना मां बाप के बच्चों का पालन पोषण कर रही है। ये सभी संस्थाएं जिला प्रशासन के अधीन यह कार्य कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ को आज वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में विद्यार्थियों द्वारा काफी सराहा गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ईएसआई मैनेजमेंट नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को पुन: करें बहाल, 10 वर्षों से कर रहे हैं कार्य : सुमित गौड़

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल के आशीर्वाद से आकाश गुप्ता बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के फिर से प्रधान बने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x