Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ को आज वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में विद्यार्थियों द्वारा काफी सराहा गया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ को आज वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में विद्यार्थियों द्वारा काफी सराहा गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के लिए प्रेरित करना था।
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से ‘परीक्षा पर चर्चा’ नामक एक विशेष संवाद सत्र के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम के प्रसारण को देखने के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की गई थी। विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के दौरान तनाव मुक्त रहने को लेकन प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये वक्तव्य को न केवल सुना बल्कि काफी प्रशंसा भी की। उन्होंने विद्यार्थियों से संबंधित मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता लाने तथा उपयोगी संदेश देने पर प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

Related posts

फरीदाबाद के मीडिया कोऑर्डिनेटर बने मुकेश वशिष्ठ, आदेश जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने बुकियों व होटलों में ग्राहकों को 200 से अधिक लड़कियों को जिस्म फरोशी के लिए परोसनें वाले लड़का -लड़की को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, डीजीपी उत्तम सेवा के 7 तथा 25 अन्य पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x