Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज 19 इकाईयों को किया सील इनपर करीब 22 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों पर नगर निगम प्रशासन ने अब शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने आज बल्लबगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद जोन में एक अभियान चलाकर 19 इकाईयों को सील किया जिन पर पर करीब 22 लाख रूपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

निग्मायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर फरीदाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए आज बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए फरीदाबाद ओल्ड जोन-1 के क्षेत्र में पड़ने वाली 05 ईकाईयों जिनके विरूद्ध लगभग 6,87,287 लाख रूपये बकाया थे, फरीदाबाद ओल्ड जोन-2 के क्षेत्र में पड़ने वाली 05 इकाईयों जिनके विरूद्ध लगभग 5,92,500 लाख रूपये बकाया थे और बल्लभगढ़ जोन के क्षेत्र में पड़ने  वाली 9 इकाईयों जिनके विरूद्ध लगभग 8,78,425 लाख रूपये बकाया थे को सील किया। बल्लभगढ़ क्षेत्र में 82 हजार रूपये मौके पर संपत्ति कर के रूप में वसूल किए।निगम आयुक्त ने बताया कि सरकारी विभाग व न्ययालय में लम्बित केसों को छोड़कर नगर निगम द्वारा लगभग 125 करोड़ का संपत्ति कर वसूल करना है जिसकी वसूली के लिए सभी क्षेत्रिय एवं कराधान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए  गए है और इस कर वसूली में लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरंत करें ताकि उपरोक्त कार्रवाई से बच सकें।

Related posts

सूर्या हॉस्पिटल की सालगिरह के उपलक्ष्य में सूर्या अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन, 101 यूनिट्स ब्लड एकत्रित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में जमकर बरसे बदरा,सड़के हुई जलमग्न।

Ajit Sinha

हरियाणा: राज्य में बिजली के घरेलू कनैक्शन 30 दिनों के भीतर दिए जाएंगे, 7500  टयूबवैल कनैक्शन दिए जा चुके हैं- बिजली मंत्री 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x