Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने चलाया सीलिंग अभियान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि निगम का लगभग 200 करोड़ रूपये पुराना संपत्ति कर बकाया चल रहा है जिसमें 38 करोड़ के मामले विभिन्न कोर्टो में विचाराधीन है तथा 36 करोड़ रूपये सरकारी विभागों के विरूद्ध बकाया है और बाकी लगभग 125 करोड़ रूपये वसूले जाने हैं। इन बकायेदारों को बार-बार नोटिस जारी किए जा चुके है उसके बाद भी बकायेदारों ने अपना बकाया कर निगम में जमा नहीं कराया है।

निग्मायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों ने आज बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए फरीदाबाद एनआईअी जोन-1 के क्षेत्र में पड़ने वाली 5 इकाईयों, जिनके विरूद्ध लगभग 9.16 लाख रूपये, ओल्ड फरीदाबाद जोन के क्षेत्र में पड़ने वाली 5 इकाईयों, जिनके विरूद्ध लगभग 3.22 लाख रूपये तथा बल्लभगढ़ जोन-2 के क्षेत्र में पड़ने वाली 15 इकाईयों जिनके विरूद्ध लगभग 12.61 लाख रूपये संपत्ति कर राशि पिछले कई वर्षों से बकाया है,के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आज सीलिंग की कार्यवाही की गई है। निगमायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि कर वसूली में लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसी प्रकार बकायेदारों के विरूद्ध सीलिंग की कार्रवाई लगातार चलाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद:चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का हो दृढ़ता से पालन : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

सुश्री तूलिका मान, राष्ट्रमंडल-2022 रजत पदक विजेता जुडोका, दिल्ली पुलिस परिवार के सदस्य सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार और सुभाष फौजी ने जमाया रंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x