Athrav – Online News Portal
नोएडा

गुर्जर महापंचायत के लिए इकट्ठा हुए हजारों लोग, पुलिस ने कई नेताओं को लिया हिरासत में

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
‘गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत’ को रोकने के लिए अलर्ट पुलिस प्रशासन ने शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिसकर्मियों के द्वारा वाहन चालकों को रोककर उनसे पूछ ताछ और चेकिंग की जा रही है, ताकि लोग महापंचायत में न पहुंच सके।  अधिकारियों का कहना है कि महापंचायत आयोजन करने की अनुमति नहीं है इस लिए  ये आयोजन नहीं करने दिया जाएगा. इस बीच दादरी के चिटहेरा गांव के मंदिर में गुर्जर महापंचायत के लिए इकट्ठा हुए लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब गुर्जर समाज के साथ खड़े हो गए हैं। ट्वीट कर कहा हम हर समाज के मान-सम्मान के साथ हैं!”

महापंचायत में शामिल होने पहुंचे सपा नेता राजकुमार भाटी ने जब पुलिस की कार्रवाई के विरोध में दादरी में जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने भाटी और कई अन्य सपा नेताओं को भी हिरासत में लिया। वहीं, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि जो घटनाएं पिछले दिनों घटित हुई हैं इसको लेकर पंचायत में जाना चाहता हूं यहां की पुलिस प्रशासन और सरकार दमन पर उतर आई है हमें रोकना चाहती यह लोकतंत्र बहुत बुरी बात हैं कि यह सरकार जनता और जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाना चाहती है।

ये खबर फैलते ही हजारों की संख्या में लोग चिटहेरा गांव के मंदिर पर पहुँचने लगे, वही पुलिस बल भी मौके पर पहुच गया लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के आगे कुछ नहीं कर सका। पंचायत में पहुंचे पथिक सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि यहां पर गुर्जर विद्या सभा जो यहां शिक्षा का संचालन करती है इनके द्वारा मुख्यमंत्री  को आमंत्रित किया गया मूर्ति के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री ने समय दे दिया आने का लेकिन एक रात पहले गुर्जर विद्या सभा के अध्यक्ष को भाजपा के जो विधायक और राज्यसभा सदस्य उन्होंने धकियाते हुए कहा कि अध्यक्षता में करूंगा।  यह अपमान हुआ है हमारे अध्यक्ष  का हमारी सभा का. उसके बाद मुख्यमंत्री  आए और कहा की समाज हमारा विरोध कर रहा यह गुर्जर हटाओ।  यहां के दोनों प्रतिनिधियों गुर्जर शब्द पर कालिख पोतने का काम किया है। 

जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब गुर्जर समाज के साथ खड़े हो गए हैं। अखिलेश ने आज ट्वीट कर कहा, ”ये इतिहास में पढ़ाया जाता रहा है कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर-प्रतिहार थे पर भाजपाइयों ने उनकी जाति ही बदल दी है। निंदनीय! छलवश भाजपा स्थापित ऐतिहासिक तथ्यों से जानबूझ कर छेड़छाड़ व सामाजिक विघटन करके किसी एक पक्ष को अपनी तरफ करती रही है। हम हर समाज के मान-सम्मान के साथ हैं!”

Related posts

फ़र्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लोगों से अवैध उगाही करने वाला शख्स गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

पत्नी से संपर्क में होने शक में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बन कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में दो शूटरों को लगी गोली, साजिश रचने वाले 4 आरोपी भी पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x