Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डम्पिंग यार्ड क्षेत्र में विकसित किया जाएगा वन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम फ़रीदाबाद द्वारा गांव मिर्जापुर गांव व सिही के पास लगभग पंद्रह एकड़ जमीन पर कचरे का डंपिंग यार्ड बनाने की योजना गाँव वासियों व आस पास के सेक्टर निवासियों के विरोध व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फ़ैसले के बाद वापिस ले ली गई थी। लेकिन बीते सप्ताह गत 22 सितम्बर को नगर निगम फरीदाबाद ने यह ज़मीन टाइल्ज़ व क्रेशर की यूनिट्स लगाने के लिए दे दी लेकिन इसका विरोध करने के लिए एक बार फिर गाँव वासियों व सेक्टर वासियों ने क्रेशर की मशीनों को लेकर आई  गाड़ियों को समझा बुझा कर वापिस जाने पर मजबूर कर दिया ।

इस विषय पर रविवार को गांव मिर्जापुर में पूर्व सरपंच महिपाल आर्य द्वारा बंदा बैरागी हाल में विचार विमर्श के लिए सभा का आयोजन किया गया। इसमें मिर्ज़ापुर, सिही, नीमका , बडोली, फज्जपुर गाँव, मिर्जापुर डेयरी जोन व सेक्टर 7 ,8 ,75,76,77,78, पॉम रेज़िडेन्सी, एलिट फ़्लोर पार्ट 1 व पार्ट 2, के॰एल॰जे॰, डिस्कव्री पार्क के निवासी एकत्रित हुए व इस समस्या के पूर्णरूपेण निवारण के लिए विचार विमर्श व मंथन किया गया ।इस विचार विमर्श में मिर्जापुर के पूर्व सरपंच महिपाल आर्य, अधिवक्ता विंग कमांडर सतिंदेर दुग्गल ( से.नि.), पारस भारद्वाज, राव नरवीर, शेरी सक्सेना,रूपा सोम सुंदरम व अन्य ने अपने विचार रखे । इस विचार विमर्श में प्रशासन व सरकार से इस ज़मीन पर वन विकसित करने, सरकारी पशु हॉस्पिटल व वेटनरी कॉलेज ,स्वास्थ्य केंद्र,हरियाणा टूरिज्म द्वारा सूरजकुंड मेले की तर्ज पर वार्षिक मिर्ज़ापुर मेला,हरियाणा की संस्कृति व इतिहास को संजोकर रखने व बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक केंद्र बनाने,फूलों फलों व औषधि के पेड़ पौधों की नर्सरी बनाने, दिल्ली हाट की तरह फ़रीदाबाद या गाँव का हाट बनाने, अक्षरधाम की तर्ज पर मंदिर बनाने, दिल्ली चिड़ियाघर जैसा चिड़ियाघर बनाने, फ़रीदाबाद व ग्रेटर फरीदाबाद में पीने के पानी का संग्रहण करने, एफएमडीए का ऑफिस बनाने, एमसीएफ़ का नहरपार ऑफ़िस बनाने जैसे विकल्पों पर विचार करने का अनुरोध किया व ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया व यह भी निर्णय लिया गया की रविवार 10 अक्टूबर से इस क्षेत्र में वन विकसित किए जाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण प्रारम्भ किया जाएगा।

Related posts

महेंद्रगढ़ : सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह द्वारा गोद लिए गए गाँव में डाली गयी पाइप लाइन गांव के लोगों के लिए बनी परेशानी का कारण –

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम मनोहर लाल ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 11 नए महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।

Ajit Sinha

30 नए वर्कस्टेशनों के साथ साइबर सुरक्षा हुई और अधिक प्रभावी, डीजीपी ने हरियाणा 112 की बिल्डिंग में किया विधिवत शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x