Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

आरडी सिटी को टेकओवर करने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में दौड़ी खुशी की लहर-पार्षद कुलदीप बोहरा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम : सेक्टर 51, 52 व 57 की जमीन पर विकसित हुई आरडी सिटी कालोनी को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा टेकओवर करने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा व्यक्त की हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के निदेशक केएम पांडुरंग ने सीनियर टाउन प्लानर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया। उन्होंने डेवलपर को नोटिस देकर 15 दिन के अंदर अनसोल्ड प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है।

सूत्रों ने बताया कि निदेशक केएम पांडुरंग ने आदेश दिया कि इस कालोनी को टेकओवर करने के बाद एक एस्टीमेट तैयार किया जाए, जहां बुनियादी सुविधाओं की कमी है, उस पर कितनी राशि खर्च होगी? रजिस्ट्रियां, बुनियादी सुविधाओं, बिजली सप्लाई, विकास कार्यों पर कमेटी द्वारा नजर रखी जाएगी। जबकि इसमें सेक्रेटरी डीटीपी प्लांनिंग संजीव कुमार व डीटीपी एनफोर्समेंट आरएस बाठ रहेंगे। एचएसवीपी के एक्सईएन और उपायुक्त की ओर से नियुक्त अधिकारी सदस्य रहेंगे। वार्ड 31 के पार्षद कुलदीप बोहरा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह व नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्तकरते हुए कहा कि उक्त कालोनी को टेकओवर किए जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा तथा रुके हुए काम पूरे हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की यह काफी समय से मांग थी, जो कि अब पूरी हो गई है।क्षेत्र की बबीता मल्होत्रा, पवन गर्ग, अनुराग गुप्ता, रेणु जुयाल, अविनाश भाटिया, संजीव यादव आदि ने जिला प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने क्षेत्र में अन्य कालोनियों की तरह विकास कार्य व सुविधाएं मिल पाएंगी।

Related posts

डॉ. सारिका वर्मा द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 40 में निःशुल्क श्रवण शिविर का आयोजन।

Ajit Sinha

“माँ मुझे बचा लो… नहीं तो मैं मर जाऊँगी…एक छात्रा को उसके ही ऑनलाइन दोस्त ने 3 दिनों तक हैवानियत भरी यातनाएं दीं।

Ajit Sinha

दूसरे देशों के लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x