Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ट्रक में बने तहखाने में छुपा कर अन्य राज्यों में सप्लाई करने के लिए ले जा रही 12 लाख की शराब बरामद, तस्कर फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गौतम बुध नगर में आबकारी विभाग अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है, इसी ऑपरेशन के दौरान आबकारी विभाग को एक बड़ी कामयाबी हाथ तब लगी जब आबकारी विभाग ने थाना बीटा-2 पुलिस टीम के साथ मिल कर संयुक्त करवाई करते हुए एक ट्रक को हैरिटेज होटल के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा. जिसमें हरियाणा मार्का की इम्पीरियल ब्लू की 148 पेटी अवैध शराब छुपा कर रखा गया था. पकड़े गए शराब की जिसकी कीमत करीब बारह लाख रूपए बताई जा रही हैं। वही ट्रक का चालक मौके से फरार बताया जा रहा हैं। पुलिस ने ट्रक मालिक सहित चार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

आबकारी विभाग और थाना बीटा -2 पुलिस टीम साथ तस्वीरों में दिखने वाला यह वो ट्रक हैं जिसमें हरियाणा व पंजाब की 148 पेटी इम्पीरियल ब्लू मार्का अवैध शराब छुपा कर तस्करी की जा रही थी जिसे आबकारी विभाग व थाना बीटा -2 पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हेरिटेज होटल के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा हैं जबकि ट्रक का चालक मौके से फरार बताया जा रहा हैं। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की, टीम अवैध शराब के लिए संदिग्ध जगहों पर छापामारी कर रही थी, इसी दौरान उन्हें मुखबिर से इनपुट मिला की अवैध शराब खेप लेकर आ रहा है। इस इनपुट आबकारी विभाग ने थाना बीटा-2 पुलिस टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हेरिटेज होटल के पास से चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान अवैध शराब लेकर जा रहे ट्रक को रोका तो ड्राइवर ट्रक को छोड़ भाग गया.जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि जब ट्रक की गहनता से जांच की गई तो ट्रक में बनाए गए तहखाने में 148 पेटी हरियाणा व पंजाब की इम्पीरियल ब्लू मार्का अवैध शराब भरी हुई थी जिसकी कीमत बारह लाख से अधिक होने का अनुमान हैं। यह शराब हरियाणा में बिक्री के लिए थी, लेकिन इनकी तस्करी कर गौतम बुध नगर होते हुए अन्य राज्यों की ओर ले जाया जा रहा था। आबकारी विभाग ने थाना बीटा -2 में ट्रक मालिक व जिन लोगों के अनुबंध में शराब भेजी गई थी। ट्रक चालक सहित चार लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई हैं। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह का कहना है कि शराब तस्करों के विरुद्ध यह अभियान बराबर जारी रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद: नाबालिग लडकी से जबरन देह-व्यापार कराने वाली सेक्टर -29 , हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा 112‘ (ईआरएसएस) परियोजना के सफल लॉन्च के लिए एडीजीपी डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

निजी बस में हुई दीपक हत्याकांड में, एसीपी क्राइम अमन यादव ने किया सनसनीखेज खुलासा, वारदात के समय दोनों के पास थे चाकू, पकड़ा गया-वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x