Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कार लूट का खुलासा, बीटेक छात्र समेत पांच को अरेस्ट किया, बिजनेस डूब गए पैसे की भरपाई के लिए गैंग बनाकर कर रहे थे लूटपाट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-57 से तीन दिन पहले हथियार के बल पर लूटी गई आई-20 कार को बरामद कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है में पकड़े गए बदमाशों में बीटेक का एक छात्र भी शामिल है।  पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई चोरी के दो बाइक, चाकू, एक पिस्टल नुमा लाइटर ,एक छरें वाला एयरगन व पांच अदद मोबाईल फोन व चार अदद सिम कार्ड, भी बरामद किए है.
 
पुलिस के गिरफ्त में खड़े कार्तिक पुरुषवाणी, विकास उर्फ मोनू, शिवम वाल्मीकि, युवराज विनायक तथा अभिषेक उर्फ काकू को सेक्टर- 62 स्थित एक कंपनी में कैब चलाने वाले निर्मल नामक व्यक्ति से तीन दिन पहले आई- 20 कार लूटने के आरोप में सेक्टर-58 कोतवाली ने सेक्टर- 57 के चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।  नोएडा ज़ोन-1 के डीसीपी राजेश एस ने बताया कि विकास जस्ट डायल में काम करता है व कार्तिक का स्टूडेन्ट है, मोबाईलो का लॉक तोडने में माहिर है, इन दोनो ने जस्ट डायल में कुछ पैसा लगाया था इनका पैसा डूब गया, जिसमें करीब 8-9 लाख रूपए का नुकसान हो गया, उसके बाद पैसे की भरपाई के लिए दोनों ने युवराज से मिलकर गैंग बनाया इसमें शिवम वाल्मीकि और अभिषेक उर्फ काकू को शामिल कर लिया। 

डीसीपी ने बताया कि दो दिन पहले ये पांचो लोग सेक्टर-62, नोएडा आए  और आई-20 गाड़ी का जब इन्होंने पीछा किया और बोला कि आपका पीछे का बंपर टूट गया है जब वादी ने अपनी गाड़ी को थोड़ी दूर जाकर रोक लिया। रोकने के बाद युवराज ने नकली पिस्टल से व कार्तिक ने पिस्टल नुमा लाइटर गन लगाकर वादी को गाड़ी से नीचे उतारकर कार्तिक व शिवम कार को लूट कर लेकर गए, अपाचे गाड़ी पर युवराज व अभिषेक व विकास स्प्लेंडर गाड़ी से थापर गेट होते हुए खोडा गए  और फिर वहां से ये दिल्ली भाग गए। वारदात के खुलासे के लिए बनाई गई, टीमों ने लगभग 250 सीसीटीवी फुटेज देखकर घटना स्थल से लेकर दिल्ली तक घटना का रूट चार्ट बनाया गया, इसके आधार पर बदमाशों की तस्दीक करके बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने एनसीआर में वाहन चोरी व लूट की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि डकैती के मामले में गिरफ्तार हो चुके है। पुलिस ने पाँचों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Related posts

सीबीआई ने साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क में मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

भट्टा पारसौल महापंचायत में जयंत चौधरी बोले, वोट से चोट करने का समय – जयंत चौधरी

Ajit Sinha

थाना सूरजपुर और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से तीन बदमाश हुए घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x