Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्टेट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविंदर फागना की दो लड़कियों का चयन, रवाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविंद्र फागना  क्रिकेट अकादमी की दो महिला क्रिकेटरों का चयन किया गया है। यह दोनों खिलाड़ी रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करती हैं। इन खिलाडिय़ों में वंदना सैन और आंचल राय शामिल  है। आंचल राय राइट हेंड ओपनर बल्लेबाज है और वंदना सैन आलराउंडर है। ये दोनों खिलाड़ी रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करती है।

ये दोनों खिलाडी लेवल ए कोच धर्मेंदर फागना के अंडर अभ्यास करती है रविंदर फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन  चेयरमैन सतीश फागना ने बताया कि दोनो खिलाडी ने सुल्तानपुर गुरुग्राम में 20 दिन कैंप में भाग लिया था । सतीश फागना ने बताया कि दोनों खिलाडी को उनके चयन के बारे में सूचना दे दी है । इन दोनों खिलाडिय़ों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का सही मौका है। सतीश फागना ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव  अनिरुद्ध चौधरी और इंडिया ए कोच विजय यादव का धन्यवाद किया है कोच धर्मेंद्र फागना के अनुसार दोनों  खिलाड़ी रविंदर फागना क्रिकेट एकेडमी मेंं प्रैक्टिस करती हैं। वंदना सैन ने पिछले साल अंडर-19 महिला टीम में शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों खिलाडी पिछले चार साल से रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रही है। आज दोनों खिलाड़ी रवाना हो गए है

Related posts

फरीदाबाद: भू-स्वामियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

टेनिस खिलाडी राधिका यादव की उसी के पिता दीपक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़ तोड़ गोलियां मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर बाँटे हज़ारों मास्क,लोग मास्क लगाकर निकले घरों से।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x