Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: पंकज ठाकुर बने हरियाणा अंडर= 19 पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने पुरुष अंडर 19 क्रिकेट टीम कोच की पूर्व रणजी क्रिकेटर पंकज ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें अंडर -19 टीम का पहले गेंदबाजी और अंडर 16 महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया था और पूर्व हरियाणा रणजी खिलाड़ी पंकज ठाकुर ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के महा सचिव अनिरुद्ध चौधरी और हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन कोचिंग डायरेक्टर अश्वनी कुमार , अमन , पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय यादव का धन्यवाद किया है I पंकज को हरियाणा अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच और महिला क्रिकेट को बेहतर कोचिंग करने का सराहनीय कार्य किया है। पंकज ठाकुर काफी बेहतरीन क्रिकेटर हैं। उनके अनुभव का इस उम्र के खिलाड़ियों काे काफी फायदा पहुंचेगा। जो आगे चलकर हरियाणा क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।

फरीदाबाद, हरियाणा के निवासी है। यहीं से उनके क्रिकेट की भी शुरुआत हुई। वह हरियाणा रणजी टीम के काफी लंबे समय तक ऑलराउंडर के तौर पर सदस्य रहे। 1992-93 में उन्होंने रणजी में पदार्पण किया। ऑफ ब्रेक गेंदबाज पंकज ने 57 प्रथम श्रेणी मैचों में 5 अर्धशतक की बदौलत 1298 रन बनाए हैं। जबकि लिस्ट ए के 42 मैचों में 44 हाई स्कोर के साथ 366 रन उनके नाम दर्ज है। गेंदबाजी की बात करे तो प्रथम श्रेणी में उनके नाम 217 विकेट दर्ज है। इसमें उन्होंने 10 बार 5 विकेट और 1 बार 10 विकेट हासिल किए हैं। जबकि लिस्ट ए में उन्होने 49 विकेट अपने नाम किए हैं। देवधर ट्रॉफी , दिलीप ट्रॉफी , विल्स ट्रॉफी , इंडिया अंडर 19 खेल चुके है ।पंकज ठाकुर का कहना है कि उनकी कोशिश हरियाणा क्रिकेट को बेहतर बनाने की है। और इसके लिए वह हर जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में गजेंद्र फौगाट का जलवा, दोनों हाथों पे प्लास्टर और रुक ना पाई छोटी लड़की,फौगाट संग नाची

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंगला के जन्मदिन पर पहुंचे सैकड़ों लोग. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

पुलिस अधीक्षक एंव डीसीपी अपने क्षेत्रों की जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याओं को प्रति दिन 11 से 12 बजे तक सुनेंगें : अनिल विज 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x