Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में मस्ती में झूमें बच्चें और महिलाएं ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : टाउन पार्क सेक्टर -12 में आज प्रात: 6 बजे पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी के देख रेख में राहगीरी कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें शहर के कई सामाजिक संगठनों के सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में  बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में ट्रैफिक ताऊ ने  ट्रैफिक नियमों का पालन करने एंव अरावली को बचानें हेतु उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी की मानें तो आज प्रात: 6 टाउन पार्क में आयोजित कार्यक्रम राहगीरी में योग, डांस, बॉक्सिंग , नाटक, साइकिलिंग व जादू शो भी दिखाया गया इस कार्यक्रम का लुप्त सैकड़ों बच्चों एंव महिलाओं ने जमकर उठाया और पूरे मस्ती के साथ  झूमते हुए नजर आए। इस सुनहरें अवसर पर ट्रैफिक ताऊ ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे जानकारी दी और साथ में अरावली को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी , डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह , एसीपी आत्मा राम , सेंट्रल थानें के एसएचओ राजदीप मोर के अलावा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

पुरी प्राणायाम में विधायक राजेश नागर ने फहाराया तिरंगा झंडा,आरडब्ल्यूए के कार्यक्रम में कोरोना योद्धा डॉक्टर्स को किया सम्मानित

Ajit Sinha

38 वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2025: बड़ी चौपाल पर देशी और विदेशी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अमृता अस्पताल में डीसी विक्रम ने ‘अमृता-संकल्प जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ट्रेनिंग सेंटर’ का किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x