Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा: महिला थाना को किया सम्मानित- विनोद दीक्षित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
मथुरा:ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तरप्रदेश के द्वारा महिला प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा के नेतृत्व में मथुरा के महिला थाना को कोरोना काल के साथ पारिवारिक विवादों को बड़ी तेजी के साथ के सुलाय करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली महिला थाना अध्यक्ष श्रीमती हेमलता सिंह को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति समिति के द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट भेंट करके फूल माला और दुपट्टा पहनाकर भारतीय ध्वज देने के साथ मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उनके अधीनस्थों में उप- निरीक्षक रुचि त्यागी, उप-निरीक्षक उषा चौहान,उप-निरीक्षक श्रीमती आशा चौधरी ,उप-निरीक्षक राम भजन ,कांस्टेबल कुमारी शिवा, श्रीमती नीलेश कुमारी पवित्रा,श्रीमती माया, श्रीमती मानसी, श्रीमती पुष्पा,श्रीमती लवली,श्रीमती सोमाला, श्रीमती मानसी,कुमारी शालिनी, श्रीमती रीना श्रीमती सरोज देवी कुमारी गुड़िया, श्रीमती सुलक्ष्णा, कुमारी कीर्ति, श्रीमती पूनम भदोरिया, श्रीमती रीना गौतम, के साथ 70 लोगों को किया गया सम्मानित। कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री व युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी ने कहा हमारी टीम लगातार ऐसे लोगों को सम्मानित कर रही है जिन्होंने कोरोना काल के साथ समाज के लिए कुछ विशेष किया है आज उसी के अंतर्गत महिला थाना को सम्मानित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित व प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा यह हमारे समाज के लिए गौरव के बात है लोगों के विवादों को सुलझा कर लोगों का घर बसाया जा है इसलिए हमारी महिला थाना प्रभारी श्रीमती हेमलता सिंह की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है उनके काम की सराहना करते हुए आज उन्हें और उनकी टीम को अपनी टीम की तरफ से सम्मानित किया। सम्मान करने वाला प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, प्रदेश महासचिव आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित , आगरा मंडल अध्यक्ष जमुना शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शालू अग्रवाल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज गोला, महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Related posts

खरगे बोले- भाजपा संविधान बदल देश के लोगों के अधिकार और आरक्षण समाप्त करना चाहती है

Ajit Sinha

प्रयागराज : कुंभ मेला: जानिए क्या होता है कुंभ और क्या है इसका महत्व, क्यों माना जाता है इतना खास

Ajit Sinha

गोवा घूमने के लिए पति के मोबाइल से चुराए 10 हजार रूपए , वापस लौटी तो हुआ ऐसा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x