Athrav – Online News Portal
नोएडा

किसानों और सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन,ज्ञापन सौपा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
किसानों और सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने उनकी जल्द से जल्द रिहाई की मांग की। महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने सिटी मजिस्ट्रेट उमाशंकर को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। नोएडा के सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं यह सभी समाजवादी पार्टी के है कार्यकर्ता है प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

इनका कहना है कि आबादी निस्तारण सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों का समर्थन करने पहुंचे सैकड़ों सपा व किसान नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। किसानों ने प्राधिकरण दफ्तर पर प्रदर्शन करने का खाका तैयार किया था, लेकिन हरौला के पास कानून व्यवस्था को चुनौती देने पर पुलिस ने इनको जेल भेज दिया। सपा नेताओं ने उनकी जल्द से जल्द रिहाई की मांग ने इसके विरोध में सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि आज लोगों को अपनी आवाज उठाने तक का अधिकार नहीं है सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है किसानों का समर्थन करने पर सपा नेताओं को जेल भेजा जा रहा है. इसका विरोध करने के सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय आए हैं और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. अगर जल्द ही लोगों की रिहाई नहीं होती है तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और जेल भरो अभियान चलायेगे।

Related posts

थप्पड़बाज महिला: सिक्योरिटी गार्ड को मात्र 42 सेकंड में 3 थप्पड़, सीसीटीवी कैमरे कैद हुई थप्पड़बाज महिला-केस दर्ज

Ajit Sinha

स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी, देर रात हुए दो मुठभेड में गोली लगने से दो लुटेरे घायल, एक गिरफ्तार

Ajit Sinha

कभी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी,कभी फर्जी पत्रकार बनकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले दो लोग अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x