Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

जेल से फरार 25000 रुपये के इनामी बदमाश अरेस्ट , एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत 25000 रुपये के इनामी बदमाश को रेवाड़ी जिले से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के शक्ति सिंह उर्फ गुरु के रूप में हुई है। आरोपी रेवाड़ी जेल के विशेष कोविड सेक्शन से 8 व 9 मई की रात को फरार हो गया था।

पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए हरियाणा सहित राजस्थान और गुजरात में भी उसके ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।एक गुप्त सूचना के आधार पर रेवाड़ी जिले के सहारनवास कट के पास नाकाबंदी की गई मोटरसाइकिल सवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अन्य आरोपियों सहित, शक्ति सिंह भी हत्या के एक मामले में रेवाड़ी जेल में कोविड केयर संेटर में बंद था जो बैरक की ग्रिल काटकर फरार हो गया था। कोविड -19 पाॅजिटिव पाए जाने के बाद उसे रेवाड़ी जेल भेजा गया था। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने गत दिवस एक अहम कार्रवाई में अवैध हथियार तस्करी में संलिप्त 4 आरोपियों को काबू कर 34 पिस्टल और 45 मैगजीन भी बरामद की हैं।

Related posts

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (HPHC) का दिवाली के मद्देनज़र विशेष मरम्मत और स्वच्छता अभियान (20-30 अक्टूबर 2024)

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले: शक्ति’ का अपमान करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस को हरियाणा की जनता जवाब देगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना सेक्टर-17 ने व्यापारी को ब्लैकमेल कर चार लाख रूपए मांगने वाली तीन महिलाओं सहित चार को अरेस्ट किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x