Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लुटेरों के गैंग का पर्दाफ़ाश, चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के 27 मोबाइल और चोरी एक स्कूटी और मोटर साइकिल बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कि कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने दिल्ली -एनसीआर में लूट और चोरी की कई वारदात को अंजाम देने वाले मोबाइल लुटेरों के गैंग का पर्दाफ़ाश करते हुए सेक्टर- 7 के पास से चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये लूटेरे दोपहिया वाहनों पर सवार होकर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और रैकी कर के दुपहिया वाहन पर चोरी किया करते थे, पुलिस ने आरोपियों से लूट के 27 मोबाइल और लूट में इस्तेमाल की जाने वाली चोरी एक स्कूटी और मोटर साइकिल बरामद की हैं।
 
पुलिस की गिरफ्त में खड़े 1.सुशील बोस,दीपक उर्फ सन्नी, उजैब और नसीम शातिर किस्म के मोबाइल लुटेरे है। कोतवाली 20 पुलिस को मुखबिर से इनपुट मिला था कि बदमाशों का गैंग  सेक्टर- 7 के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर भागने कि कोशिश कर रहे चारों  बदमाशों को दबोच लिया।एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि चारों बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे है आरोपी दिल्ली -एनसीआर में लूट और चोरी की कई वारदात कर चुके हैं। आरोपियो के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में आधा केस दर्ज हैं, पुलिस ने सुशील बोस व दीपक उर्फ सन्नी से लूटे हुए 14 मोबाइल फोन और उजैब व नसीम से 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। लूट में इस्तेमाल की जाने वाली चोरी की एक स्कूटी और मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और रैकी कर के दुपहिया वाहन चोरी किया करते थे, पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी की किसी और से अवैध संबंध होने के शक में पति ने उसकी चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पत्नी की गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में थाना मानेसर , गुरुग्राम की टीम ने आज पति को गिरफ्तार।

Ajit Sinha

होली पर्व से पहले पुलिस ने पकड़ी शराब की 29500 बोतलें, 3 तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x