Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने आज 12 वर्षीय तनिश की हत्या के आरोपित चाचा -भतीजे को किया अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बिना वजह गाली गलौज देना बसंतपुर, पल्ला निवासी एक 12 वर्षीय लड़का तनिश को  काफी महंगा पड़ गया। जी हैं गालियां देने की वजह से दोनों आरोपित चाचा -भतीजे ने आपस में मिलकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी। क्राइम ब्रांच ,डीएलएफ की टीम ने इस हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए दोनों आरोपित चाचा -भतीजे को अरेस्ट कर लिया हैं। इसमें एक आरोपित भतीजा नाबालिक हैं। पुलिस की माने तो आज दोनों आरोपित चाचा- भतीजे को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से आरोपित चाचा को नीमका जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिक आरोपित भतीजे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 27 अगस्त-2021 को बसंतपुर,पल्ला, फरीदाबाद में रहने वाले बच्चे तनिश उम्र12 वर्ष के घर से गुम होने पर तनिश के पिता बलेश्वर की शिकायत पर थाना पल्ला में मुकदमा दर्ज किया गया था। अगले दिन बच्चे की डेड बॉडी मिलने पर हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। और इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम को सौपी गई थी। पुलिस प्रवक्ता की माने तो  क्राइम ब्रांच, डीएलएफ और  पुलिस चौकी नवीन नगर की संयुक्त टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इस वारदात को अंजाम देने वाले एक किशोर आरोपित  सहित दो आरोपितों को अरेस्ट कर तनिश की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई हैं। बतादें कि बलेश्वर निवासी बसंतपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच,डीएलएफ और थाना पल्ला की संयुक्त टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आरोपित राम किशोर को आज  तफ्तीश में शामिल किया गया और तनिश उर्फ़ हर्ष की हत्या के जुर्म में अरेस्ट करके गहनता से पूछताछ की गई। आरोपित रामकिशोर ने बताया हम बसंतपुर गाँव के समीप जमुना किनारे खेतो को ठेके पर लेकर सब्जी उगाने का काम करते हैं और मृतक तनिष अक्सर जमुना के पास घुमने आता था। मृतक तनिश मुझे और मेरे परिवार वालो को आते- जाते समय गंदी -गंदी गालियां  देता था। गत 26 अगस्त -2021 की शाम को भी हमेशा की तरह तनिश साइकिल लेकर घुमने आया और हमारी झुग्गियो के पास साइकिल खड़ी करके हमे गंदी -गंदी  गालियाँ देने लगा । गालियाँ सुनकर मेरे भतीजे गौरव ( बदला हुआ नाम ) ने गुस्से में तनिश को थप्पड़ मार दिया और मेरे भतीजे गौरव ( बदला हुआ नाम ) व मृतक तनिश  के बीच मारपीट शुरू हो गई, मैं बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग करने लगा तो मृतक तनिश  मुझे भी गलियाँ देता हुआ जमुना नदी की तरफ चला गया । मैं व  गौरव ( बदला हुआ नाम )भी उसके पीछे-पीछे  यमुना नदी पर गए वंहा मैंने व मेरे भतीजे गौरव ( बदला हुआ नाम )ने गुस्से में आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मृतक तनिश के शव को जमुना किनारे वहीं पर पड़े कपड़ो व खाली कट्टो और झाड़ियो से ढक दिया और अपनी झुग्गियो में चले गए थे। आज आरोपित राम किशोर को अदालत में पेश करके नीमका जेल भेज दिया गया है, आरोपित किशोर गौरव को आज ज्युनाइल बोर्ड पेश कर बाल सुधार गृह छोड़ा गया है ।

Related posts

कंपनी मालिक ने अपने मजदूर को मारा थप्पड़, तो मजदूर ने चाकू गोदकर कर दी सनसनीखेज हत्या -3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

17 हज़ार रुपये की रिश्वत के आरोप में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिवीजन -2 के एसडीई डिवीजन के क्लर्क पकड़े गए।

Ajit Sinha

शराब पीने का विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से बोला हमला, रिकवरी एजेंट की पीट-पीटकर हत्या, एक घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x