Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निर्माणधीन वर्कशॉप से सेटरिंग उतारते समय मजदूरों का सरिया हाईटेंशन तार से टकराया, धमाका, दोनों की मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नेशनल हाइवे-2 के समीप कारखाना बाग़ में निर्माणधीन वर्कशॉप से सेट्रिंग हटाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ओल्ड फरीदाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। और घटना क्रम की जांच शुरू कर दी। इसके उपरान्त पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। इस मामले में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने निर्माणकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

खबर के मुताबिक ओल्ड फरीदाबाद नेशनल हाइवे -2 के समीप कारखाना बाग़ में एक वर्कशॉप का निर्माण चल रहा था। इस निर्माणधीन वर्कशॉप के साथ से 11000 बोल्टेज की तार गुजर रही थी, इस निर्माणधीन वर्कशॉप में से आज दो मजदूर अपने हाथों में लोहे की सरिया लेकर सेटरिंग खोल रहे थे, इस दौरान मजदूरों का एक सरिया हाईटेंशन तार में टच हो गई और टच होते ही एक जोरदार धमाका हुआ और इनमें से एक मजदूर नीचे गिर गया और दूसरा मजदूर ऊपर ही रह गया। और दोनों की 11000 बोल्टेज की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही ओल्ड थाने के एसएचओ भीम सिंह अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और इस घटना क्रम की जांच में जुट गए। जांच के दौरान मरने वाले मजदूरों में से एक का नाम सतेंद्र व दूसरे का नाम पदम् निवासी छपरा , बिहार का पता चला हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। और इस मामले में निर्माणधीन वर्कशॉप के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
ये निर्माणधीन वर्कशॉप अवैध रूप से बन रही थी या वैध रूप से बन रही थी, इसकी जांच तो नगर निगम ही करेगीं, इस घटना की सूचना सम्बंधित एसडीओ जीत राम को दे दी गई हैं, इससे पहले इस घटना के बारे में उनके पास इस घटना की सूचना नहीं थी। आगे एसडीओ जीतराम की तरफ से जो जानकारी दे दी जाएगी और वह इसमें एड़ कर दी जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटन के लिए ड्रा 1 मई को: जितेंद्र दहिया

Ajit Sinha

हरियाणा: सभी जिलों में ऑक्सीजन के वितरण की मात्रा को बढ़ाया, ऑक्सीजन की सुचारू सप्लाई के लिए अधिकारियों की टीमें गठित

Ajit Sinha

चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी कूड़े राम ने रिटायरमेंट के दिन हेलीकॉप्टर की सवारी की, वर्षों का सपना किया पूरा, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x