Athrav – Online News Portal
नोएडा

ब्रेक फेल होने से बेकाबू होकर लुहारली टोल प्लाजा पर दौडा ट्रक, ड्राइवर सूझबूझ से टला बडा हादसा। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के एनएच 91 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पार एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से बेकाबू  होकर दौडा ट्रक चालक ने गाड़ियों को बचाते हुए टोल बूथ का सेंसर तोड़ते हुए टोल बूथ को पार करने के बाद ट्रक पर काबू किया, लेकिन इस घटना से टोल प्लाजा पर मची अफरातफरी मच गई ट्रक के रुकने पर लोगो ने ली राहत की सांस, ये पूरी घटना सीसीटीवी वहां लगे कैमरे में कैद होने बाद  वायरल  हो रही है

ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हुआ ट्रक का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें साफ देखा जा सकता है, कि एक तेज रफ्तार ट्रक एनएच 91 पर बने लुहारली टोल प्लाजा की ओर  तेज रफ्तार से बढ़ता है, लेकिन तभी ट्रक का ब्रेक फेल हो जाता है, ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से काबू करते  हुए टोल प्लाजा के सबसे अंतिम लेन में ले जाता है और टोल प्लाजा पर खड़ी गाड़ियों को बचाते हुए टोल प्लाजा के सेंसर को तोड़ते हुए टोल बूथ को पार कर लेता है।  अचानक हुए इस हाद्से के बाद  टोल प्लाजा पर अफरा तफरी मच जाती है। टोल कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते है, लेकिन ट्रक ड्राइवर ट्रक को रोकने में सफल रहता है जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल जाता है इस हादसे के बाद लोग ट्रक ड्राइवर के सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं.

Related posts

रियल एस्टेट कारोबारी के घर और आफिस पर आयकर विभाग की रेड, 50 लाख कैश और 10 करोड़ के प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन।

Ajit Sinha

मरीज की जान बचाने हेतु ट्रैफिक पुलिस ने अहम भूमिका निभाई, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस के लिए कराया रास्ता खाली

Ajit Sinha

जेपी ग्रुप पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 400 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी का मामला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x