Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अवैध शराब से भरे कैंटर सहित 01 आरोपित को अपराध शाखा, सोहना, गुरूग्राम की टीम ने किया अरेस्ट ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अवैध शराब से भरे कैंटर सहित 01 आरोपित को अपराध शाखा, सोहना, गुरूग्राम की टीम ने अरेस्ट किया हैं। इस कंटेनर से पुलिस ने 1090 शराब की पेटियां बरामद की हैं। इनकी कीमत लाखों में बताई गई हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के खिलाफ सदर सोहना थाने में केस दर्ज किया गया हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गत 25 अगस्त -2021 को निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, प्रभारी अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर एंव अपनी समझबूझ से अवैध शराब से भरे कैंटर सहित 01 आरोपित को वेस्टर्न वाटिका नजदीक गाँव खेड़की, गुरुग्राम से पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपित की पहचान अमित निवासी खूंटपुरी, थाना सदर सोहना, गुरुग्राम के रूप में हुई।
आरोपित के कब्जा से अवैध शराब बरामद होने पर आरोपित के खिलाफ थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में सम्बंधित अधिनियमों की उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

इस आरोपित के कब्जा से पुलिस टीम ने अवैध 1090 पेटियां अवैध शराब व 01 कैंटर बरामद किया है। पुलिस टीम द्वारा उक्त केस में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा। अनुसंधान के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: 200 फर्जी बिलों के माध्यम से 90 लाख रुपए गढ़वाल सभा फरीदाबाद के खाते से गबन करने के मामले 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हिमेश रेशमिया के बिजनेस पार्टनर व फिल्म प्रोड्यूसर ने ब्रांड मेकरज चैनल किया लांच

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई व उसके 5 साथियों को सवा करोड़ रूपए के गांजा के साथ अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x