Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: जेजेपी ने दो महत्वपूर्ण कमेटियों का किया गठन, बनाई पॉलिटिकल अफेयर व अनुशासन समिति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए दो महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। पार्टी द्वारा राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) तथा अनु शासन समिति बनाई गई है। जेजेपी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला चेयरमैन होंगे। वहीं इस समिति में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत पार्टी के छह वरिष्ठ नेताओं को बतौर सदस्य नियुक्त किया है।

दुष्यंत चौटाला के अलावा राजनीतिक मामलों की समिति में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री अनूप धानक, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण सदस्य होंगे। जेजेपी की नई अनुशासन समिति में वरिष्ठ नेता सोनीपत निवासी एडवोकेट रणबीर दहिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया है। इनके साथ कैथल निवासी पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. आरआर मलिक, सोनीपत निवासी एडवोकेट बबीता दहिया, हिसार निवासी एडवोकेट कलम सिंह सहरावत और सिरसा निवासी एडवोकेट विजय कुमार बंसल को पार्टी की अनुशासन समिति में सदस्य बनाया गया है।

Related posts

हरियाणा के गठन के बाद से पहली बार राज्य में 2576.88 एलयू (लाख यूनिट) रिकॉर्ड बिजली की खपत हुई है-बिजली मंत्री

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 8 आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचपीएचसी ने हरियाणा के पुलिस बुनियादी ढांचे में ग्रीन बिल्डिंग प्रथाओं और नेट जीरो पहल की शुरुआत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x