Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम:उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम दरबार लगाकर बिजली उपभोक्ताओं की 81 शिकायतें सुनी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) द्वारा 16 अगस्त को  दरबार लगाकर चरखी दादरी में बिजली उपभोक्ताओं की 81 शिकायतें सुनी गई। यह शिकायतें फोरम के चेयरमैन संजीव चोपड़ा ने सुनी और उन्होंने मौके पर ही बिजली बिलों आदि से संबंधित अधिकतर शिकायतों का निवारण करवाया। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के निर्देशानुसार हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की शिकायतों के  निपटान के लिए बनाए गए उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में इस तरह के दरबार लगाए जाते हैं।

उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए सीजीआरएफ द्वारा बिजली बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से संबंधित शिकायतें, गुणवत्ता, विश्वसनियता, सुरक्षा, एचईआरसी के आदेशों की अवेहलना, बिजली आपूर्ति में बाधाएं संबंधी शिकायतें सुनता है। बिजली बिल, मीटर आदि की समस्या से राहत देने के लिए यह सुविधा सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। कोई भी उपभोक्ता सीजीआरएफ@डीएचबिवी एन.ओआरजी.आईएन पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।यदि बिजली उपभोक्ता सीजीआरएफ के फैसले से संतुष्ट नहीं होता तो फिर वह विद्युत लोकपाल के यहां अपनी शिकायत देता है, जिस पर बाद में विद्युत लोकपाल अपना निर्णय सुनाता है। उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए सीजीआरएफ द्वारा आगामी 25 अगस्त को पलवल,  3 सितंबर को नारनौल में सुबह 11:00 बजे खुला दरबार लगाया जाएगा जिसमें उपभोक्ता अपनी बिजली से संबंधित शिकायतें रख सकते हैं।

Related posts

कंटेनमेंट जोन के बाहर अनलाॅक-1 के आदेश के बाद सभी औद्योगिक इकाईयों ने संचालन शुरू कर दिया है: डीसी

Ajit Sinha

गुरुग्राम : सीपी मोहम्मद अकील ने यातायात विभाग के अधिकारीयों से कहा जाम पर ड्रोन कैमरे से नजर रखे,जाम में न फसने दे लोगों को।

Ajit Sinha

उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर@2047 पर बिजली महोत्सव।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x