Athrav – Online News Portal
नोएडा

बिजली दिए जाने की मांग पर ग्रामीण विकास समिति ने निकाला अंधकार मिटाओ कैंडल मार्च

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के हिंडन नदी पुस्ता के आसपास बसी कॉलोनियों में बिजली दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण विकास समिति द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।  इसके तहत राधा कुंज कॉलोनी सेक्टर-122, से पर्थला चौक तक कैंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया,  जिसका नेतृत्व ग्रामीण विकास समिति के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा ने किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चो ने हिस्सा लिया।

अपने अपने हाथों में जलती हुई कैंडिल लेकर मार्च निकालते महिला पुरुष और बच्चे कोई और नही हिंडन पुस्ता  के आस पास बसी कालोनियों के निवासी हैं जिन्होंने किसी तरह अपनी खून पसीने कमाई से जमीन लेकर आशियाना तो बना लिया,  लेकिन विधुत विभाग ने इन्हें बिजली कनेक्शन देने से इंकार कर दिया है विधुत विभाग के अधिकरी का कहना है कि हिंडन पुस्ते के आस पास बनी कालोनियों अवैध हैं,  जबकि स्थानीय भाजपा के सांसद, विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के बिजली मंत्री कई बार हिंडन नदी पुस्ता के आसपास बसी डूब क्षेत्र की कालोनियों में बिजली देने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी लाखों लोग आज भी बिजली से वंचित है जिसके विरोध में यह लोग कैंडिल मार्च निकलाकर बिजली की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्रामीण विकास समिति के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी समिति लगातार प्रदेश सरकार, सांसद, विधायक, बिजली विभाग, जिला प्रशासन, नोएडा अथॉरिटी पर अनेकों ज्ञापन/ प्रार्थना पत्र दे चुकी है और इस मुद्दे पर कई बड़े-बड़े आंदोलन किए गए हैं। लेकिन कई वर्षों से हमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है इसीलिए हमारी समिति फिर बड़े संघर्ष की तैयारी कर रही है इसी के तहत जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है यदि सरकार ने हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया और हमें बिजली नहीं उपलब्ध कराई तो इसका खामियाजा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उठाना ही पड़ेगा।

Related posts

पूर्व आईपीएस ने इन्कम टैक्स की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल, सर्वे के नाम पर बिना सर्च वारंट के 665 लॉकर को खोला।

Ajit Sinha

प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या करने लगा का आरोप, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी।

Ajit Sinha

कुदरत का दोहरा प्रहार झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, अचानक गिरे ओलों ने बढ़ाई ठंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x