Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : योगा के राष्टीय स्तर के खिलाडी व बीए की छात्रा के साथ पिस्टल की नोंक पर किया जबरन बलात्कार, मुकदमा दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :  बीए की छात्रा ने एक इंजिनीरिंग के छात्र के खिलाफ  पिस्टल की नौक पर उसके साथ बलात्कार करने, मारपीट करने के दौरान जान से मारने की धमकी देने, गुंडागर्दी , ब्लेक मेल करने , हरिजन व आर्म एक्ट के तहत महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया हैं। पीड़िता योगा में राष्टीय स्तर की खिलाडी हैं। इस मामले में एसीपी पूजा डाबला का कहना हैं कि अभी इस केस में जांच चल रही हैं के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती हूँ और मैं  योगा में राष्टीय स्तर की खिलाडी हूँ और उसे सरकार की तरफ से छात्रवृति भी मिलता हैं। उसका कहना हैं कि वह काफी हिम्मत जुटाने के बाद पुलिस में शिकायत देने के लिए आई हूँ। उसका कहना हैं कि नितिन त्यागी जोकि पहले मेरे पड़ोस में नहरपार में रहता था जब भी वह स्कूल के लिए घर से बहार निकलती थी तो नितिन त्यागी उसका पीछा करता और उसके साथ रास्ते में छेड़खानी और बतमीजी करता था। उसका कहना हैं कि यह बात उसने  डर से किसी को नहीं बताई, क्यूंकि मेरे पिता इस दुनिया में नहीं हैं। उसका कहना हैं कि बीते 1 अगस्त -2016 को जब वह रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी तो रास्ते में नितिन त्यागी ने उसे रोक लिया और कहने लगा कि तुझसे बात करनी हैं जब मैंने मना कर दिया तो  नितिन त्यागी ने पिस्टल निकाल कर मेरे गर्दन पर रख दिया और कहने लगा कि चिल्लाने की कोशिश की तुझे जान से मार दूंगा और वहीँ पर उसका एक दोस्त मेवला महाराज पुर निवासी जतिन सफारी गाडी में लेकर खड़ा था में नितिन त्यागी जबरदस्ती खींच कर मुझे डाल लिया और उसमें उसने मुझे कोल्डड्रिंक पिलाई के बाद उसे सेक्टर-21 सी के एक मकान में गया और वहां पर उसके साथ नितिन त्यागी ने जबरन बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया। उसका कहना हैं कि उसके बाद नितिन त्यागी उसे ब्लेक मेल करने लगा के बाद कई बार उसके साथ बलात्कार किया और उसकी  छात्रवृति के 90 हजार रूपए , सोने की बाली और सोने की चैन छीन लिए। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने आरोपी नितिन त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 323, 328, 376 डी, 384, 506, हरिजन एंव आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।  इस मामले में एसीपी पूजा डाबला का कहना हैं कि अभी इस केस में जांच की जा रहीं हैं के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: 4 बेटों के होते हुए भी घर में दवा- पानी के लिए तरस रहे बुजुर्ग की पुलिस ने ली सुध,उपलब्ध करवाई मेडिकल सुविधाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बैंकों के अधिकारी सरकार के नियमानुसार बैंक लोन देना करें सुनिश्चित : डीसी विक्रम

Ajit Sinha

हरियाणा के तीन पुलिसकर्मियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक के लिए चुना गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x