Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन हाइलाइट्स

38 वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2025: बड़ी चौपाल पर देशी और विदेशी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड (फरीदाबाद): सूरजकुंड में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में बड़ी चौपाल और छोटी चौपाल पर देशी और विदेशी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर रविवार को भी जारी रहा। इन चौपालों पर कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के चलते देर शाम तक दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। कलाकारों ने अपने-अपने देश और राज्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पर्यटकों का खूब मनोरंजन किया।

रविवार को मेले की मुख्य चौपाल पर जिम्बाब्वे देश के कलाकारों ने विक्टरी डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसके अलावा यूगांडा देश के कलाकारो ने किटागुरूरू डांस से दर्शकों को खूब लुभाया। इनके अलावा मालावी से आए कलाकारों ने नगोमा, बेलारूस कलाकारों ने जिवीकल, म्यांमार ने पारंपरिक शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने भी अपने राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। इसमें ओडिशा के कलाकारों ने शिगरी नृत्य व सिक्किम के कलाकारों ने मास्क डांस सहित अन्य राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर चौपाल में रंग जमाए रखा। इसके अलावा छोटी चौपाल पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर दिनभर चलता रहा।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, और मुख्यमंत्री बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा- लखन सिंगला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दूसरे नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में हुई मां ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा नेता गजेंद्र भड़ाना उर्फ़ लाला के खिलाफ सूरजकुंड थाना में पत्थरों व सैकड़ों पेड़ो उखाड़ कर जलाने, कब्ज़ा करने का केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x