Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अतिक्रमण विभाग के दस्ते पर पथराव की सूचना पर पहुंचे पीसीआर पर तैनात हेड कांस्टेबल को चाकू घोंपा, फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा थाना सेक्टर-39 के क्षेत्र सेक्टर- 125 अमेठी यूनिवर्सिटी के पास अवैध रूप से लगी रेहड़ी-पटरी की दुकानों को हटाने गए नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमण विभाग के दस्ते के साथ दुकानदारों की झड़प हो गई और दुकानदारों ने दस्ते पथराव कर दिया। मारपीट और पथराव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची,  पीसीआर और ओखला चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी जब बीच-बचाव कर रहे थे, उसी दौरान पीसीआर पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल को एक व्यक्ति ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, और फरार हो गया, घायल हेड कांस्टेबल को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है फरार आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है.

नोएडा की अमेठी स्कूल के गेट नंबर 1 के सामने नोएडा प्राधिकरण ने वेंडर जोन बनाया हुआ है.जहां पर कुछ दुकानदारों को रेहड़ी पटरी लगाकर सामान बेचने का लाइसेंस मिला हुआ है. लेकिन अक्सर वहां पर वेंडर ज़ोन एरिया में रेहड़ी-पटरी की दुकानों न लगा कर सड़कों पर दुकान लगाते हैं, जिससे सड़क जाम होती है, इसकी शिकायत पर नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमण विभाग के दस्ते जब वहां पर रेडी हटाना शुरू किया।   इस पर वहां दुकानदार भड़क गए और एंक्रोचमेंट विभाग के दस्ते पर पथराव कर दिया। एसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के प्रवर्तन दल की टीम एमिटी विश्वविद्यालय के पास अवैध रूप से ठेली-पटरी लगाने वालों को हटाने के लिए गई। उन्होंने कहा  कि इस दौरान ठेली- पटरी लगाने वाले लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

एसीपी अंकिता शर्मा बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पहुंचे पीसीआर, ओखला चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी जब बीच-बचाव कर रहे थे, ठेली पटरी लगाने वाले लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोल दिया, तथा एक व्यक्ति ने हेड कांस्टेबल अनवर अब्बास जैदी के ऊपर जान से मारने की नियत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में जैदी को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

Related posts

प्रेम प्रसंग के चलते दोस्त ने अपने ही दोस्त को चाकुओं से गोद कर बड़े ही बेहरमी से हत्या कर दी – 3 आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha

कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, गाजियाबाद में दर्ज हुई पहली एफआईआर

Ajit Sinha

कुख्यात दो शूटरों को आज मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x