Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पलवल: रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाले के मामले में आरोपित वरुण देव गर्ग,DEO SDO(C) cum LAC officer अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाले के मामले में एसआईटी टीम ने आज एक और आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अब तक इस मामले में दो आरोपितों को अरेस्ट किए जा चुके हैं ।पुलिस ने आरोपित से धोखाधड़ी के जरिए कमाई गई राशि 1,39,160/- एवं सेल डीड बरामद किए हैं। इससे पहले इस मामले में  आरोपित सुरेश कानूनगो को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया जा चुका है

एसआईटी प्रभारी यशपाल सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे कॉरिडोर मामले में एडीसी पलवल की प्राथमिक जांच के बाद 8 पटवारी व कानूनगो तथा कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी तफ्तीश अनुसंधान संघ के द्वारा किया जा रहा है। दौराने अनु संधान आरोपितों की सेशन कोर्ट पलवल से अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी थी जिसमें आरोपित वरुण देव गर्ग,DEO SDO(C) cum LAC officer, Palwal भी है। जिसके ऊपर आरोप है कि उसने दोनों प्रोजेक्टों से अलग-अलग सैलरी के करीब ढाई लाख रुपए लिए और अपने आप को तथा अपने परिजन व रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए एकवायर की हुई जमीन में से 28-28 गज जमीन की रजिस्ट्री अपनी मां एवं 90 वर्षीय चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्ग दादी के नाम कराई और बाद में दादी के नाम की गई

जमीन को बिना दादी के हस्ताक्षर/ अंगूठा के सेल डीड नंबर-7142 के मुताबिक अपने व अपने भाई व बहन के नाम रजिस्ट्री करा दी,जो सभी को रेलवे के अवार्ड अनुसार  550000 रुपए, एक सरकारी नौकरी या आजीवन 20000 रूपए प्रति माह जमीन मालिक को मिलने थे, लेकिन इसकी शिकायत होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आगे जानकारी देते हुए प्रभारी एसआईटी ने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपित वरुण देव गर्ग को कल लघु सचिवालय पलवल से अरेस्ट  कर उससे धोखाधड़ी के जरिए कमाई गई राशि 1,39,160 व सेल डीड बरामद की गई है। आरोपित वरुण देव गर्ग को आज अदालत किया गया जहां अदालत ने आरोपित को जेल भेज दिया । मामले में फरार आरोपितों की दबिश दी जा रही है।

Related posts

हिट एंड रन के मामले में फॉर्च्यूनर कार ने बीकॉम की तीन छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

साइबर ठगी के शिकार होने पर, बैंक अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर से तुरंत 155260 पर  करें कॉल, पैसा वापिस खाते में आएगा

Ajit Sinha

75000 के इनामी चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार, 7 पिस्तौल, 22 जिंदा कारतूस,150000रूपए नगद बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x