Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा: लाभार्थियों को सरसों के तेल के पैसे भेजने के लिए बैंक खाते वैरिफाई करें अधिकारी – डिप्टी सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अंत्योदय अन्न योजना व बीपीएल कार्ड धारकों के बैंक खातों को ‘सिटीजन रिसोर्स इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट’ (क्रीड) के डेटाबेस में जोड़कर खातों की प्रमाणिकता की जांच करें ताकि उनको दिए जाने वाले सरसों के तेल का पैसा सीधा उनके खाते में ट्रांसफर किया जा सके।

डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, मंगलवार को अंत्योदय अन्न योजना व बीपीएल कार्ड धारकों को सीधा उनके खाते में सरसों के तेल का पैसा भेजने के लिए तैयारियों बारे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कर्मचारियों तथा 1.80 लाख रूपए प्रति वर्ष से अधिक आमदनी वाले लोगों को उक्त योजना के तहत शामिल न किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनके नाम शामिल हैं तो उनको काट दिया जाए।

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि अंत्योदय अन्न योजना व बीपीएल कार्ड धारकों में से उन लोगों के नाम की सूची राशन-डिपो के बाहर चस्पा कर दी जाए जिनके बैंक खाते का मिलान नहीं हुआ है, इससे पात्र लोगों को सरसों के तेल का पैसा सीधा उनके खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि उक्त योजना के तहत चिन्हित लोगों में से करीब पांच लाख लोगों के बैंक खाते वैरिफाई हो चुके हैं बाकी करीब 5.70 लाख लोगों के खाते भी जल्द दुरुस्त कर दिए जाएंगे।

Related posts

जेजेपी कार्यकर्ताओं को दुष्यंत चौटाला का संदेश, प्रदेश में बदलाव के लिए संघर्ष जारी रखे

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ का विस्तार करते हुए की घोषणा

Ajit Sinha

हरियाणा: रोहतक की पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सुनीता कश्यप को खेल मंत्री ने दी पांच लाख की आर्थिक मदद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x