Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अपराध शाखा -17 की टीम ने चोरों के दो गिरोह के 5 सदस्यों अरेस्ट कर उनसे चोरी के 19 वाहनों को किया बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मोटरसाईकिल, स्कूटी व ऑटो रिक्शा चोरी करने वाले अलग-अलग दो गिरोह के कुल पांच शातिर आरोपितों को अपराध शाखा सैक्टर-17 की पुलिस टीम ने अरेस्ट किया है  आरोपित चोरी की दर्जनों वारदातों में वान्छित थे और लगातार वाहन चोरी जैसे संगीन  वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। ये सभी आरोपित चोरी के वाहनों को उत्तरप्रदेश में बेच देते थे। अरेस्ट किए गए दोनों गिरोह के आरोपितों से चोरी की गई कुल 12 मोटर साईकिलें, 6 स्कूटी व 1 ऑटो रिक्शा सहित कुल 19 वाहनों को  पुलिस टीम ने बरामद किए हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आज निरीक्षक नरेन्द्र चौहान, प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-17 की  टीम ने प्रीतपाल सांगवान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध, गुरुग्राम की देखरेख में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय बदमाशों पर नकेल कसते हुए बङी कामयाबी हासिल की है। निरीक्षक नरेन्द्र चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने वाहन चोरी की वारदातों के अन्जाम देने मे सक्रिय अलग-अलग 2 गिरोह के कुल 5 आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए दोनों गिरोह में से पहले गिरोह के 3 शातिर आरोपितों को ईफ्को चौक, गुरुग्राम से और दूसरे गिरोह के 2 शातिर आरोपितों को नजदीक कृष्ण मंदिर, गाँव झाङसा, गुरुग्राम से अरेस्ट किया हैं।

अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम मोहित, निवासी मकान नं. 23, गली नं. 02, खाण्डसा, सैक्टर-37, गुरुग्राम, उम्र 37 वर्ष, सचिन निवासी गाँव उमरी, थाना चन्दोश, जिला अलीगढ, उत्तर-प्रदेश, हाल किराएदार खाण्डसा, जिला गुरुग्राम, उम्र 21 वर्ष, गौरव,निवासी गाँव उमरी, थाना चन्दोश, जिला अलीगढ, उत्तर-प्रदेश, हाल किराएदार खाण्डसा, जिला गुरुग्राम, उम्र 21 वर्ष, वसीन, निवासी गाँव रायपुर, थाना सदर सोहना, जिला गुरुग्राम, उम्र 19 वर्ष, अतुल राघव, निवासी गांव खेङला, थाना सदर सोहना , जिला गुरुग्राम, उम्र 21 वर्ष हैं। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में स्थापित हुई एटीएम फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल

Ajit Sinha

विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, 5 लक्जरी कारें, बैंक लॉकर और 17 लाख रुपये की नकदी बरामद।

Ajit Sinha

किसानों से कितनी नफरत करती है, भाजपा व जेजेपी की सरकार-डा सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x