Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी दस्तावेज के आधार पर मोबाइल और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस करा, बाजार में बेच कर मोटी कमाई करने वाले दो अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से मोबाइल और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराने के बाद में उन्हे बाजार में बेचकर मोटी कमाई करने वाले दो आरोपियों को थाना फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके दो अन्य साथियों फरार बताए जा रहे हैं, इनके गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े विनीत और गजेंद्र को थाना फेज-2 पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर महंगे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस करने के बाद उन्हे बेच कर मोटी रकम हासिल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके दो अन्य साथी जोरावर और मुकेश फरार बताए जा रहे हैं इनकी गिरफ्तारी पुलिस प्रयास कर रही है।

एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेज टू में एचडीएफसी बैंक एल्डिको स्टूडियो अपार्टमेंट सेक्टर 93ए के मैनेजर समीर कक्कड़ शिकायत दर्ज कराई थी, फर्जी दस्तावेजों पर लोन लेकर बैंक को 8 लाख 17 हजार ठग लिए गए है।  शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना फेस टू पुलिस ने 420 और 66 आईटी एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की विवेचना के दौरान थाना फेज-2 पुलिस और  साइबर क्राइम की टीम ने अभियुक्त विनीत और गजेंद्र को दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके से गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है इस मामले में इनके दो साथी जोरावर और मुकेश फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है

Related posts

प्रमुख पदों पर रह कर हेराफेरी में भी प्रमुख भूमिका निभा रेल कंपनी को 100 करोड़ रूपए का चुना लगाने वाले निदेशक अरेस्ट।

Ajit Sinha

आतंक का पर्याय बन गए स्ट्रीट डॉग्स की जनसंख्या नियंत्रण हेतु बंध्यीकरण व टीकाकरण के लिए दो एजेंसियों का चयन

Ajit Sinha

बाइक सवारों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर की हत्या, शक की सुई महिला के पूर्व प्रेमी पर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x