Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कोच के पद पर नियुक्ति देगी सरकार-सरदार संदीप सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेल नर्सरियों में बतौर कोच नियुक्ति देकर सरकार उन्हें नौकरी देने के साथ-साथ नई खेल पीढ़ी को तैयार करने का अवसर भी प्रदान करेगी। ऐसी नीति लागू करने वाला हरियाणा पहला राज्य होगा । इससे राष्ट्रीय स्तर के उन खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा जो इंजरी या किसी अन्य कारण से अपना खेल करियर आगे नहीं बढ़ा पाए।

खेल राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली डिस्कस थ्रो की खिलाड़ी सीमा पूनिया को बधाई देते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए अब हरियाणा के खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। सीमा पुनिया ने पटियाला में हुई 60वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 63.72 मीटर थ्रो के बाद गोल्ड मेडल हासिल करके 31वीं ओलंपिक खिलाड़ी के रूप में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक क्वाली फाई कर चुके सभी खिलाड़ियों के खाते में पांच लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही सीमा पुनिया को भी पूर्व तैयारी के लिए पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि पहुंचाई जाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विजन है कि हरियाणा को देश के स्पोर्ट्स मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। इसी के चलते स्कूल स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए खेल नीति को बेहतर बनाते हुए उनकी डाइट व पुरस्कार की नगद राशि को बढ़ाया गया है । उनका प्रयास है कि आने वाले समय में किसी खिलाड़ी को अभाव का दौर ना देखना पड़े। इसलिए दिन रात खिलाड़ियों का भविष्य संवारने के लिए मेहनत की जा रही है।

Related posts

एसटीएफ ने राजू बासौदी गैंग का शार्प शूटर २ और लाख रूपए का ईनामी खूंखार बदमाश सचिन उर्फ़ भांजा गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: त्रिपूरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने विपक्ष पर कसा तंज

Ajit Sinha

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला के करीब 200 जरूरतमंद बच्चों को कम्बल वितरित किए। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x