Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने राज्य अपराध शाखा में तैनात सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को 40 हजार रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने राज्य अपराध शाखा, हिसार में तैनात उप निरीक्षक विजेन्द्र सिंह को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक विजेन्द्र मुकदमा नंबर – 39,  दिनांक 6 जनवरी, 2021,धाराधीन 420, 467, 468, 471, 120बी भारतीय दंड संहिता थाना पानीपत की जांच कर रहा था। शिकायतकर्ता धर्मपाल का नाम इस मुकदमे से निकालने की एवज में उक्त उप निरीक्षक 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता धर्मपाल, निवासी गांव कान्हेवाला, तहसील सरदूलगढ़, जिला मानसा, पंजाब ने इस सम्बंध में राज्य चौकसी ब्यूरो, हिसार से सम्पर्क करके एक शिकायत दी और उक्त उप निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

यह सूचना प्राप्त होते ही थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, हिसार में मुकदमा  नंबर – 5, दिनांक 29 जून, 2021 धाराधीन 7,भ्रष्टाचार अधिनियम दर्ज किया गया। निरीक्षक धर्मबीर, राज्य चौकसी ब्यूरो, हिसार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। करतार सिंह,खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हिसार-1 को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व संदीप कुमार, लिपिक, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हिसार-1 को छाया गवाह नियुक्त करवाया गया। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम द्वारा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व छाया गवाह की मौजूदगी में एसआई विजेन्द्र सिंह, राज्य अपराध शाखा, हिसार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया गया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मुकदमा  का अनुसंधान प्रगति पर है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय में अपराध समीक्षा मीटिंग ली.

Ajit Sinha

बॉयफ्रेंड सचिन ने दी थी कांग्रेसी कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

खूंखार अपराधी व सुपारी किलर व 2 लाख के इनामी रोहित लंबा उर्फ़ अमित उर्फ़ मोहित, मुठभेड़ के बाद अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x