Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कार्ड की डिटेल हैक कर, उसका क्लोन बनाकर लोगों के एकाउंट से रूपए  निकालने वाले गैंग का पर्दाफाश,एक महिला सहित 3 अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने डेबिट कार्ड की डिटेल हैक कर, उसका क्लोन बनाकर लोगों के एकाउंट से रुपये निकालने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक विदेशी नागरिक, एक महिला समेत गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लैपटॉप लेनोवो, दो मोबाईल फोन, 28 एटीएम कार्ड और एक बैग जिसमें एटीएम मशीन में लगाने वाले कुल 7 बोर्ड  जिनमे दो तैयार हालत मे जिसमे एक पर चीप लगा हुआ आदि सामान बरामद हुआ।
 
पुलिस की गिरफ्त में खड़े रूसलेन,रविकर, और कोमल को कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस एटीएम क्लोनिगं करने के उपकरणों के साथ डीएलएफ माल के पीछे गेट के पास नाले की पटरी नोएडा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का अपराध करने करने के लिए एटीएम मशीन मे स्किमर, कैमरा डिवाइस लगा देते थे।  जब कोई व्यक्ति पैसे निकालने के लिए अपने डेबिट कार्ड को स्वाइप करता है तो उसका सारा डाटा जैसे कार्ड की ब्लैक स्ट्रीप व सीवीवी नंबर स्कैन हो जाता है। इसके अलावा आरोपी एटीएम की कीपैड के पास एक छोटा कैमरा लगा देते थे। इससे आरोपी को पीड़ित का पासवर्ड पता चल जाता है। इसके अलावा आरोपी अशिक्षित लोगों की मदद के बहाने छोटे स्कीमर में उसके कार्ड का डाटा रिकॉर्ड कर लेते थे।एटीएम का क्लोन करके उनके पिन की जानकारी कर खाते से पैसा निकाल लिया करते थे। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इस गैंग का मास्टरमाइंड बुल्गारिया का निवासी रसलेन  है जो बुल्गारिया से टूरिस्ट वीजा पर वर्ष 2019 में 10 मई  को भारत आया था। शातिर किस्म का अपराधी है रूसलेन इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा होल्डर होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक स्पाई गैजेट तैयार करने मे माहिर है। उसके द्वारा इन गैजेट को तैयार करने के लिए उपकरण ऑनलाइन ( (SPY-SECRETS.COM)  से मंगाई जाती है। रूसलेन को  दिल्ली मे भी धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जो 01 फरवरी 2021 में दिल्ली जेल से छूटकर आया है और अपने साथियों रविकर, और कोमल के साथ मिलकर धोखाधडी करने में जुट गया था।

Related posts

उधार के 15000 एक बाइक राइडर के जीवन पर भारी पड़ गया, पहले गला दबाकर उसकी हत्या की,फिर ब्लेड उसके हाथ की नस काट दी -अरेस्ट

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर कातिलाना हमला करने के एक आरोपित को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा,चेहरे से असली आरोपित लगता है।

Ajit Sinha

व्हाट्सएप लिंक के जरिए लाखों की ठगी करने वाले अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x