Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद की बैठक नीमका गांव में पूर्व सरपंच जगबीर सिंह के मकान पर हुई संपन्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद की मीटिंग गांव नीमका में पूर्व सरपंच जगबीर सिंह के मकान पर वरिष्ठ नागरिक धर्मपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन समिति के संयोजक सत्यपाल नरवत ने किया। जिसमें मुख्य रुप से गांव बुढ़ेना से बाबू, फरीदपुर से परमा नंद, खेड़ी खुर्द से उदयवीर नंबरदार, खेड़ी कला से प्रकाश नरवत,चंद्रसिंह बादशाहपुर से अरुण त्यागी पलवली से मास्टर राजकुमार,विजेंदर, नीमका से उमेद सिंह, जुंगला नंबरदार, राजवीर पूर्व सरपंच, हरिचंद, मिर्जापुर से भूप सिंह, हरपाल बडोली से धीरज, भतोला से किरणपाल, रिवाजपुर से विजयपाल तथा और भी कई सदस्यों ने मीटिंग में भाग लिया।

मीटिंग का एजेंडा था हाईकोर्ट के फैसले का मुआवजा प्रतिवर्ष मिलने वाली रॉयल्टी, प्लाट के लिए जमा की गई अग्रिम राशि ₹50000/ वापस लेना एवं प्रधान तथा उप प्रधान की मृत्यु उपरांत खाली हुए पदों को पुनः भरना एजेंडे पर सभी गांव के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे सभी ने संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया और मजबूती से अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रशासन से एवं स्थानीय विधायक तथा केंद्रीय मंत्री से बातचीत की जाए मीटिंग को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक सत्यपाल नरवत ने बताया कि अभी सरकार की तरफ हुडा ऑफिस में मुआवजा जारी करने के कोई आदेश नहीं आए हैं। अभी किसानों को भूमि अर्जन अधिकारी के कार्यालय में फाइल जमा करनी है जिसमें हाईकोर्ट के फैसले की नकल शार्ट ऑर्डर की कॉपी के साथ साथ पैन नंबर, आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर देना है जिन गांवों की रॉयल्टी नहीं आई है उनके बारे में हुड्डा ऑफिस जाकर के पता करेंगे। कुछ किसानों ने अपने पिताजी की मृत्यु के बाद कानूनी उत्तराधिकारी सर्टिफिकेट और नया बैंक खाता नंबर ठीक नहीं कराया है जिस कारण उनकी रॉयल्टी नहीं आई है प्लाट की अग्रिम राशि ₹50000/- वापस लेने के लिए संपदा अधिकारी के कार्यालय में दस्तावेज सहित अर्जी लगाएंl किसान संघर्ष समिति  नहरपार फरीदाबाद के पुनर्गठन एवं खाली पदों को भरने के लिए 4 जुलाई रविवार को गांव बडोली में मीटिंग रखी गई है।  

Related posts

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा बिना गेट पास पकड़े 2 ट्रकों – लगा 20 हज़ार रुपये जुर्माना।

Ajit Sinha

आजादी के योगदान में प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान हमेशा रहेगा स्मरणीय :कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

हरियाणा सरकारी परिसरों में सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया हो तेज: मुख्य सचिव संजीव कौशल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x