Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है हरियाणा का पंचायत विभाग – डिप्टी सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि 15 अगस्त 2021 तक हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित और अधिक सेवाएं ऑनलाइन कर देंगे ताकि ग्रामीण सशक्तिकरण के सपने को पूरा किया जा सके जबकि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा 27 विभागों की 370 सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है। डिप्टी सीएम, जिनके पास ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग का प्रभार भी है, ने आज यह बात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय पंचायत राज मंत्रालय विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए कही। इस अवसर पर नई दिल्ली से केंद्रीय पंचायत मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ऑनलाइन “सिटीजन चार्टर फॉर पंचायत’ की ई-बुक का विमोचन किया।

हरियाणा के पंचायत विभाग की केंद्र सरकार की नजर में बल्ले-बल्ले रही और कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र तोमर ने पंचायत विभाग के मामले में हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए सिटीजन चार्टर की सराहना करते हुए कहा कि इससे पंचायत विभाग के कार्यों में जवाबदेही व पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा ग्रामीण विकास के कार्यों में गुण वत्ता आएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश सिटीजन चार्टर को लागू करने की दिशा में पहले से ही कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सेवाओं को राज्य सरकार ने ऑनलाइन कर दिया है और आगामी एक वर्ष में हरियाणा सरकार द्वारा पंचायत विभाग को पूरी तरह से डिजिट लाइज कर देंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा गांव के सरपंच से लेकर ब्लॉक समिति व जिला परिषद के सदस्यों तक को ट्रेनिंग देकर सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन उपयोग करना सिखाया जा रहा है।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग न्यूज़: मंगलवार को हुई हिंसा के मामले में गदपुरी थाने में 2000 लोगों के खिलाफ कातिलाना हमला करने का केस दर्ज  

Ajit Sinha

डिलाईट होटल के कमरा नंबर -145 में कपडा व्यापारी अतुल त्यागी ने अपने दोनों हाथों के नस काट कर की आत्महत्या।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम मनोहर लाल ने कैमला और अराईपुरा गांव के दो धार्मिक स्थलों पर लंगर हॉल बनाने हेतु दिए 51-51 लाख रूपए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x