Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने आज मुख्य सफाई निरीक्षक को 13 लाख 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:  हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, पानीपत को आईएनडी सेनिटेशन एण्ड सोल्यूशन कम्पनी के प्रशासनिक अधिकारी  चंकित डराल से 13,70,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया है।

ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकरी देते हुए बताया कि चंकित डराल ने एक शिकायत राज्य चौकसी ब्यूरो को दी थी कि उनकी कम्पनी ने पानीपत, रोहतक, बहादुरगढ़, सोनीपत एवं पंचकूला में सड़कों की सफाई का ठेका ले रखा है। उनकी कम्पनी के डायरेक्टर कृष्ण कुमार ने उसे सूचित किया कि सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, पानीपत उनके बिल पास करने व सफाई ठेके को आगे बढ़ाने की एवज में 13,70,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है, जिसकी डायरेक्टर ने फोन में रिकार्डिंग कर ली है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने रिकार्डिंग की पैन ड्राईव प्रस्तुत की और रिश्वत की सूचना प्राप्त होते ही थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। नर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, राज्य चौकसी ब्यूरो के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।  कृष्ण कुमार, प्रिन्सिपल, आई.टी.आई. पानीपत को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व श्रीमति अर्चना, सेवादार, आई.टी.आई., पानीपत को छाया गवाह नियुक्त करवाया गया। उन्होंने बताया कि राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम द्वारा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व छाया गवाह की मौजूदगी में सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, पानीपत को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय, पानीपत के सामने से 13,70,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया गया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिसको आज न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। मुकदमा  का अनुसंधान प्रगति पर है।

Related posts

चंडीगढ़ : पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने मंगलवार को तबादले के सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए 47 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं ,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

परिवहन विभाग को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव होंगे प्रयास, विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को किया जाएगा खत्म-अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद एसीबी ने 50 करोड़ रूपए घोटाले के मामले में चारों आरोपितों को लिया पुलिस रिमांड पर, करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x