Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बेलगाम काले रंग की स्कार्पियों ने पेट्रोल पंप के निकट दो लोगों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर-लाइव फुटेज देखे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  एसजीएम नगर इलाके में आज प्रात लगभग साढ़े छह बजे एक बेलगाम काले रंग की स्कार्पियों गाडी ने पट्रोल पंप के निकट ग्रीन बेल्ट के पास खड़े दो लोगों को कुचला दिया, इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां पर उसका इस वक़्त इलाज चल रहा हैं।

वहीँ, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मरे हुए शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। पुलिस की माने तो मरने वाले शख्स की पहचान  सूबे सिंह , निवासी ऍफ़ -508,एसजीएम नगर , फरीदाबाद के रूप में की गई हैं।

एसजीएम थाने के एसएचओ संजीव कुमार का कहना हैं कि स्कार्पियों गाडी का नंबर मिल गया हैं और उसके खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और  जल्द ही स्कार्पियों सहित आरोपित चालक को अरेस्ट कर लिया जाएगा।      

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (डीएलएफ ) ने 20 वर्षीय विजय की हत्या लूट के इरादे से की गई, तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार ,जसबीर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: योग क्रियाओ के साथ की गई आईजी/एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की शुरुआत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने बलात्कार के झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी देकर करोड़ों ऐठनें के जुर्म में एक महिला सहित दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x