Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मास्क लगाने को कहने शख्स  ने अपने साथियों साथ मिल कर डॉक्टर के क्लीनिक पर की कई राउंड फायरिंग, गिरफ्तार  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव दादूपुर स्थित क्लीनिक पर इलाज कराने आए एक युवक को डॉक्टर द्वारा मास्क पहनने को कहना भारी पड़ गया.  इस बात से हुआ  युवक इतना नाराज हुआ कि पहले तो उसने गाली-गलौज की और फिर अपने साथियों के साथ आकर क्लीनिक पर कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दिया।  युवकों ने डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी में कैद युवक को तमंचा हाथ में लिए हुए देखा जा सकता है  इस युवक की पहचान परमजीत के रूप में हुई है जो सुबह दादूपुर गांव में स्थित भाई राजाराम उर्फ राजीव के क्लीनिक पर इलाज कराने के लिए आया था। उसने मास्क नहीं लगा रखा था। क्लीनिक पर मौजूद जब स्टाफ ने उसे मास्क पहन के आने को कहा, तो वो भड़क गया और गाली गलौज करने लगा । तब स्टाफ ने उसे क्लीनिक से बाहर कर दिया। डॉ राजाराम उर्फ राजीव का कहना है की घंटे बाद परमजीत अपने कुछ साथियों के साथ क्लीनिक पर पहुंचा और पिस्तौल हवा में लहराता हुआ अंदर घुस गया और उनके के साथ गाली गलौज और मारपीट की। इसके बाद परमजीत ने क्लीनिक के बाहर आकर हवाई फायरिंग कर दी जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि वह सूचना मिलते ही कोतवाली जारचा की पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई। और फ़ायरिंग कर रहे परमजीत के एक साथी राहुल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस परमजीत और उसके अन्य साथियो की तलाश कर रही है एडीसीपी ने बताया कि  सभी आरोपियों पर  गुंडा एक्ट व जिलाबदर की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

टीवी एक्ट्रेस ने जूनियर एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं-दुष्कर्म के कारण गर्भवती हो गई

Ajit Sinha

एक ज्वेलर्स से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चरण गैंग का एक शूटर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लगभग एक करोड़ के हेरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किए हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x